Friday, February 20, 2026

Accused escaped from police station: खरोरा में जनता का गुस्सा फूटा, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

Accused escaped from police station रायपुर, 8 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते थाने से ही छोड़ दिया गया। अब पुलिस उसे “फरार” बता रही है, जबकि जनता, स्थानीय संगठन और पीड़िता के परिजन सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक एवं अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों हेतु पात्र अपात्र की सूची जारी

 क्या है पूरा मामला?

30 सितंबर को एक महिला ने खरोरा थाना में स्थानीय व्यवसायी संजय अग्रवाल के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि संजय अग्रवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर 1 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया, लेकिन इसके बाद कहानी ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

Road Accident: हाईवे पर हादसा, मवेशी अचानक सामने आया, कार पलटी, तीन की गई जान

 जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर गहरा आक्रोश पैदा किया है। नागरिक संगठन और महिला अधिकार कार्यकर्ता इसे न्याय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -