Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IPS Transfer List Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले

    July 11, 2026

    11 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का मिलेगा सहयोग …

    July 11, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chankya Niti: स्त्री में इन 4 गुणों का होना वरदान के समान मानते हैं आचार्य चाणक्य, इनसे विवाह करके घर बन जाता है स्वर्ग
    Chhattisgarh

    Chankya Niti: स्त्री में इन 4 गुणों का होना वरदान के समान मानते हैं आचार्य चाणक्य, इनसे विवाह करके घर बन जाता है स्वर्ग

    News EditorBy News EditorNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chankya Niti: चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें लिखी गई हैं जो हमारे जीवन को सुधारने का और हमें सही दिशा दिखाने का काम करती हैं। इसके साथ ही स्त्री-पुरुष के गुण और अवगुणों की जानकारी भी आचार्य चाणक्य ने दी है। ऐसे में आज हम आपको बातने वाले हैं कि, आचार्य चाणक्य ने स्त्री के किन गुणों को बेहद खास माना है। इन गुणों का स्त्री में होना घर को स्वर्ग के सामान बना देता है। ऐसी स्त्रियों से जो भी पुरुष विवाह करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जान लेते हैं स्त्रियों के इन गुणों के बारे में।

    पहला गुण 

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्त्री का जीवन में कोई न कोई लक्ष्य अवश्य रखना चाहिए। जो स्त्रियां लक्ष्य विहीन होती हैं वो व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद कर देती हैं, इससे उनके घर परिवार पर भी बुरा असर पड़ता है। वहीं जो स्त्रियां किसी लक्ष्य के साथ जीवन में आगे बढ़ती हैं, वो बेवजह की बातों में समय बर्बाद नहीं करती। ऐसी स्त्रियां स्पष्ट सोच वाली और घर परिवार को व्यवस्थित रखने वाली होती हैं। विवाह के बाद ऐसी स्त्रियां, पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। इसलिए स्त्रियों में यह गुण अवश्य होना चाहिए।

    दूसरा गुण

    हर शख्स के जीवन में कभी न कभी बुरा समय जरूर आता है। अक्सर बुरे समय में आपके करीबी भी आपसे नाता छुड़ा लेते हैं। ऐसे में अगर आपको ऐसी स्त्री मिल जाए जो हर परिस्थिति में डटकर आपके साथ खड़ी हो, तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। इसीलिए आचार्य चाणक्य के अनुसार, मुश्किल स्थिति में भी जीवनसाथी का साथ निभाने वाली स्त्री, विपरीत समय में भी हंसकर आपका साथ देनी वाली स्त्री को चाणक्य बहुत अच्छा पार्टनर मानते हैं। ऐसा साथी अगर किसी को मिल जाए तो उसको धरती पर ही स्वर्ग सी अनुभूति हो सकती है।

    तीसरा गुण 

    जो स्त्रियां अपने जीवनसाथी की सूरत नहीं बल्कि उनके गुणों पर ध्यान देती हैं, वो भी पारिवारिक जीवन को सुखद और संपन्न बनाकर रखती हैं। उम्र ढलने के साथ भले ही आपके रंग रूप में परिवर्तन आए लेकिन आपके गुण हमेशा आपके पास रहते हैं, इसलिए आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसी स्त्री से ही रिश्ता जोड़ना चाहिए जो आपके गुणों पर ध्यान दे ना कि आपकी सूरत या आपके धन पर। ऐसी स्थिति कभी आपका साथ नहीं छोड़ती।

    चाथा गुण

    अगर स्त्री अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों पर गर्व करती है और साथी की कमियों को बताकर उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित करती है, तो समझ जाइए वो एक सच्ची जीवन साथी है। ऐसी स्त्रियां अगर किसी गलत शख्स से भी रिश्ता जोड़ लेती हैं, तब भी ये उन्हें सही राह पर ला सकती हैं। इन गुणों वाली महिला के साथ विवाह करके पुरुष का घर-परिवार सुख शांति से रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IPS Transfer List Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले

    July 11, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026

    CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विकास गर्ग की अरबों की संपत्ति जब्त

    July 10, 2026

    CG NEWS : खेत और जमीन के विवाद में तलवार निकली, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

    July 10, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, हर केंद्र को 10 लाख की राशि से मिलेंगी नई सुविधाएं

    July 10, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    IPS Transfer List Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले

    July 11, 2026

    11 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का मिलेगा सहयोग …

    July 11, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP का बड़ा प्लान’ चुनाव से पहले बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की तैयारी, CM साय ने दिए दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ तूफान में पेड़ से गिरकर मौत पर सरकार देगी राहत राशि, प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल

    July 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.