कोरबा 27 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने शहर में सड़क, मुख्य मार्ग के किनारे दुकानदारों के बढ़ते अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए बैठक में अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि बाजारों में नगर के सड़क, व मुख्य मार्ग के किनारे दुकानदारों और व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुलिस एवं नगर निगम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करके सामान जब्त, स्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सड़क व मुख्य मार्ग के किनारे दुकानदारों और व्यापारियों के द्वारा अपना सामान दुकान के सामने बिक्री हेतु रख लिया जाता है जिससे यातायात प्रभावित होता है और आम नागरिकों को चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर ने श्रम विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों के ही गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड बनाए जावे। उन्होंने कहा कि केवल श्रम कार्ड के आधार पर गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड न बनाए जाएं। राशन कार्ड के लिए हितग्राही की आर्थिक स्थिति, उपलब्ध संसाधन आदि का सत्यापन किया जावे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में तम्बाकू निषेध अभियान चला कर जागरूकता बोर्ड लगाए जावे। उन्होंने सभी कार्यालयीन प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में कार्यप्रणाली उन्नत करने, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अपनी शाखाओं का औचक निरीक्षण करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



