आज दिनांक 21.08.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में यातायात शाखा परिसर में जिले के ट्रांसपोर्टरों का मीटिंग आहूत की गई। गणेश उत्सव के दौरान यातायात हेतु मार्ग को बाधित नहीं करने के संबंध में हिदायत दी गई। शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं माल वाहक गाड़ियों में यात्री परिवहन को हतोत्साहित करने हेतु समझाया गया। गाड़ियों में डीजे/लाउड स्पीकर नहीं लगाने के संबंध में चर्चा किया गया। नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत गाड़ियों को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
⏩ उपरोक्त मीटिंग में जिले के 35 ट्रांसपोर्टर शामिल हुए।



