Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा
    Chhattisgarh

    सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 09 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, नियमित आपूर्ति तथा समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था बनाई गई है कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध हो, ताकि खेती के कार्य बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकें। जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
    इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम करमंदी निवासी कृषक श्री हेमचरण यादव ने भी खरीफ सीजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री यादव ने बताया कि उन्होंने भैंसमा स्थित सहकारी समिति से खेती के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त किए। समिति में पहुंचने पर उन्हें बिना किसी परेशानी के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक आदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई।
    श्री यादव ने बताया कि उन्हें समिति से यूरिया एवं एनपीके उर्वरक आसानी से प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि समिति में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को आवश्यक सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। समय पर आदान सामग्री मिलने से खरीफ खेती की तैयारियां भी समय पर पूरी हो रही हैं और किसान पूरे उत्साह के साथ बुवाई कार्य में जुटे हैं।
    उन्होंने समिति में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से खेती को नई गति मिली है और किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी पहल से खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026

    CG IAS Transfer : सरकार ने किए IAS अधिकारियों के तबादले, नए कलेक्टर और विभागीय जिम्मेदारियों का ऐलान

    July 9, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

    July 9, 2026

    ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

    July 9, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    US-Iran Conflict : मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, मिसाइल और ड्रोन से तबाही का दावा

    July 9, 2026

    Ram Mandir’ दान राशि घोटाले में नया मोड़, तलाशी में मिले लाखों रुपये, संदिग्ध खातों की जांच शुरू

    July 9, 2026

    पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें

    July 9, 2026

    CG IAS Transfer : सरकार ने किए IAS अधिकारियों के तबादले, नए कलेक्टर और विभागीय जिम्मेदारियों का ऐलान

    July 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.