कोरबा 01 सितंबर 2023/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 06 सितम्बर 2023 तक दी जा रही है। एलडब्ल्यूई जिलों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार के नवीन दिशा-निर्देश अनुसार जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में विगत 28 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का प्रवेश सूचना नियमावली वर्ष 2023-24 में वांछित अभिलेख के साथ विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। वांछित अभिलेखों के अभाव में प्रवेश प्रदान नहीं किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




