Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mahakumbh 2025: महाकुंभ से लौटने के बाद घर में जरूर करें ये काम, सौभाग्य की होगी प्राप्ति
    Featured

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ से लौटने के बाद घर में जरूर करें ये काम, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    News EditorBy News EditorJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Kumbh Mela 2025: महाकुंभ हिंदू धर्म के मुख्य धार्मिक आयोजनों में से एक है। इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कहना भी गलत नहीं होगा। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। पहले अमृत स्नान के दिन ही लगभग 3 करोड़ 50 लाख लोग त्रिवेणी संगम पर पहुंचे थे। अब अगला अमृत स्नान (शाही स्नान) 29 जनवरी को होगा और उसके बाद 3 फरवरी को अंतिम अमृत स्नान किया जाएगा। अगर आप भी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं या डुबकी लगाने वाले हैं, तो आपको घर आकर कुछ काम अवश्य करने चाहिए। महाकुंभ की धार्मिक यात्रा के बाद इन कार्यों को करने से आपको सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    महाकुंभ से लौटने के बाद घर में करें ये काम

    • महाकुंभ की धार्मिक यात्रा से जब आप घर लौटते हैं, तो घर में सत्यनारायण की कथा या फिर भजन कीर्तन का आयोजन आपको करना चाहिए। ऐसा करने से महाकुंभ से प्राप्त हुई आध्यात्मिक ऊर्जा आपके घर में भी प्रवेश करती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और आपके सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
    • किसी भी धार्मिक यात्रा के बाद दान करना बेहद शुभ माना जाता है। महाकुंभ से लौटने के बाद भी आपको यथासंभव दान अवश्य करना चाहिए। इससे आपको भी मानसिक संतुष्टि मिलती है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
    • माना जाता है कि महाकुंभ में नहाने से व्यक्ति के पितरों को भी सद्गति मिलती है। ऐसे में जब आप महाकुंभ से पवित्र डुबकी लगाकर घर आएं तो पितरों के निमित्त तर्पण या फिर दान अवश्य करें। ऐसा करने से पितृदोष से आपको मुक्ति मिलती है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • महाकुंभ के दौरान आपको प्राचीन और सिद्ध मंदिरों के दर्शन करने का मौका भी मिलता है। इस दौरान मंदिर से आप प्रसाद भी प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि, महाकुंभ से लाए इस प्रसाद को आपको घर के लोगों में बांटना चाहिए और साथ ही अपने करीबियों को भी देना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको भी और प्रसाद ग्रहण करने वाले को भी प्राप्त होता है।
    • किसी भी तीर्थ यात्रा से आने के बाद अन्न का दान करना महादान माना जाता है। इसलिए कुंभ से लौटने के बाद आपको भी अन्न का दान करना चाहिए। आप ब्राह्मणों को भोजन करवा सकते हैं, किसी मंदिर में अन्नदान कर सकते हैं। दान करने से धार्मिक यात्रा का शुभ फल आपको प्रदान होता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026

    कोरबा में भू-माफिया के खिलाफ आक्रोश’ ‘बेनामी’ दस्तावेजों से आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश, किसान सभा की हुंकार

    May 9, 2026

    CG DA Hike : विद्युत कर्मचारियों की लगी लॉटरी’ 4 महीने के एरियर भुगतान का आदेश जारी

    May 9, 2026

    Chhattisgarh MLA Warns Officers : अफसरों की क्लास , जनता के काम में देरी देख भड़कीं विधायक, मंच से ही सुनाई खरी-खोटी

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026

    कोरबा में भू-माफिया के खिलाफ आक्रोश’ ‘बेनामी’ दस्तावेजों से आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश, किसान सभा की हुंकार

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.