Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा
    Chhattisgarh

    PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

    News EditorBy News EditorMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज रविवार को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने मुलाकात की। ये बैठक करीब 40 मिनट तक चली। दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा और रक्षा तैयारियों से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की। उन्होंने हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी।

    इससे पहले नौसेना प्रमुख ने की मुलाकात

    इससे पहले, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर के अहम समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक से पहले पीएम मोदी से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की और पिछले हफ्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला होने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

    LoC पर भारत को उकसा रहा पाकिस्तान

    वहीं, पाकिस्तान ने आज लगातार 10वें दिन LoC के पास फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की कई पोस्ट्स से भारत की तरफ बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। हालांकि, भारत की सेना ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की सेना की लगभग 32 चौकियां सक्रिय हो गई हैं, जहां से फायरिंग की गई है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, 03-04 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग की। इसमें कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आस-पास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग का तुरंत जवाब दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.