Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोई समस्या नहीं मिली… एयर इंडिया ने बोइंग जेट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की पूरी
    Chhattisgarh

    कोई समस्या नहीं मिली… एयर इंडिया ने बोइंग जेट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की पूरी

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद के भयानक क्रैश के बाद एयर इंडिया को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे. अब एयर इंडिया के सभी बोइंग 787-बोइंग 737 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं मिली है. डीजीसीए के 14 जुलाई 2025 के निर्देशों के अनुसार यह जांच समय पर पूरी की गई. इस जांच में किसी भी तरह की खराबी नहीं पाई गई.

    बोइंग फ्लीट की जांच पूरी

    इंडियन एयरलाइन्स ने 12 जुलाई को ही अपनी मर्जी से एहतियातन बोइंग फ्लीट के फ्यूल सिस्टम की जांच शुरू कर दी थी. एयर इंडिया ने यह जानकारी डीजीसीए को दे दी है और कहा है कि वह यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के क्रैश होने की घटना की प्राइमरी रिपोर्ट आ चुकी है. जिसमें दोनों पायलटों के बीच फ्यूल स्विच बंद होने को लेकर बातचीत का जिक्र किया गया है.

    मुंबई में बाल-बाल बचा प्लेन

    कोच्चि से आया एयर इंडिया का एक विमान मुंबई शहर के हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच उतरते समय फिसल गया और रनवे से बाहर निकल गया जिसके बाद सोमवार सुबह एक रनवे पर परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. हालांकि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा, ‘हवाई अड्डे के प्राथमिक रनवे – 09/27 को मामूली क्षति की सूचना मिली है. परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, द्वितीयक रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है.’

    विमान के तीन टायर फटे

    सूत्रों के अनुसार, इस घटना के कारण विमान के तीन टायर फट गए और इंजन को भी नुकसान पहुंचा. सूत्र ने बताया, ‘कीचड़ में धंसने के बाद इंजन में ढेर सारी मिट्टी चली गई.’ एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कोच्चि से मुंबई आई उड़ान संख्या एआई2744 के हवाई अड्डे पर उतरते समय भारी बारिश हुई, जिसके कारण विमान हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे के बाहर निकल गया.

    उन्होंने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य उससे उतर गए. उनके मुताबिक, विमान को जांच के लिए रोक लिया गया है. एक सूत्र ने बताया कि हवाई अड्डे के एक रनवे पर परिचालन इस घटना के बाद बंद कर दिया गया था, लेकिन इसे फिर से शुरू कर दिया गया. मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि विमान सुबह 9.27 बजे रनवे से बाहर निकल गया और हवाई अड्डे की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026

    कोरबा में चोरों का आतंक’ मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ₹10 हजार ले उड़े, CCTV में दिखे 3 आरोपी

    August 8, 2026

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.