Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भगवा साड़ी में अजय देवगन की साली पहुंचीं महाकुंभ, आस्था की डुबकी लगाने में भी लिए रीटेक, वीडियो देख भड़के लोग
    Entertainment

    भगवा साड़ी में अजय देवगन की साली पहुंचीं महाकुंभ, आस्था की डुबकी लगाने में भी लिए रीटेक, वीडियो देख भड़के लोग

    News EditorBy News EditorFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाकुंभ का पावन पर्व जारी है। अब ये अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। इस महाआयोजन में देश-दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ प्रयागराज में उमड़ी हुई है। 144 साल बाद आए इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई हैं। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने कल्पवास भी किया है। अब हाल में ही अजय देवगन की साली और काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी प्रयागराज पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस ने गंगा में डुबकी लगाई और पावन अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उनका एक और वीडियो भी काफी वायरल हो रहे है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है।

    इस तरह लगाई डुबकी

    सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तनिषा मुखर्जी भगवा साड़ी पहने प्रयागराज में लगे महाकुंभ के मेले में पहुंची हुई हैं। उन्होंने गंगा में डुबकी भी लगाई। सादगी भरे अंदाज में तनीषा नदी में उतरीं उन्होंने डुबकी लगाई और फिर कहा कि एक बार फिर ट्राई करते हैं। ठीक वैसे ही जैसे फिल्मों में रीटेक होता है। तनीषा मुखर्जी ने कई बार पानी में डुबकी लगाई और फिर पानी उछालती भी दिखीं। वीडियो बना रहे शख्स से वो कहती हैं कि और आगे नहीं जा सकते क्योंकि गहरा है। इसके बाद वो कहती हैं एक बार और वीडियो बनाओ। फिर वो अपनी एक दोस्त को कहती हैं कि पानी बहुत अच्छा लग रहा और वो उसका भी हाथ पकड़कर पानी में उतारती हैं।

    https://www.instagram.com/reel/DFr68uyR0ai/?utm_source=ig_embed&ig_rid=07a37181-6697-40e5-bac3-909fec8fa7ba

    लोगों का रिएक्शन

    इस वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोगों का कहना है कि तनीषा ने बिना किसी शोबाजी के आम लोगों की तरह संगम में डुबकी लगाई वहीं कई लोग उनकी हरकत देख हंस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें सलाम। उन्होंने बिना किसी नखरे के एक आम आदमी की तरह डुबकी लगाई और पूरे कुंभ मेले में बिना थके चलती रहीं।’ वहीं एक और शक्स ने लिखा, ‘नमस्कारम कृपया क्या आप इन्हें डुबकी लगाने का सही तरीका बता सकते है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या ये यहां पूल पार्टी करने आई हैं।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘इन्हें देखकर लग रहा है कि ये फिल्मों में एक्ट कर रही हैं, उसी तरह रीटेक भी ले रही हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली PG हादसे में 22 घंटे से रेस्क्यू जारी’ अब तक 6 मौतें, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

    September 7, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले नया अपडेट’ किसानों के लिए पंजीयन कराना हुआ अनिवार्य

    September 7, 2026

    CG RTE Admission-2027 : छत्तीसगढ़ के अभिभावकों के लिए जरूरी खबर’ RTE एडमिशन का नया शेड्यूल जारी, बदली प्रक्रिया

    September 7, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली PG हादसे में 22 घंटे से रेस्क्यू जारी’ अब तक 6 मौतें, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.