Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अजित डोभाल की टीम की बढ़ी ताकत, मिला नया एडिशनल NSA; जानें कौन हैं राजिंदर खन्ना
    Chhattisgarh

    अजित डोभाल की टीम की बढ़ी ताकत, मिला नया एडिशनल NSA; जानें कौन हैं राजिंदर खन्ना

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की टीम की ताकत बढ़ी है। उन्हें एक नया एडिशनल एनएसए मिला है। पूर्व रॉ चीफ राजिंदर खन्ना को मंगलवार को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया। इससे पहले वे डिप्टी एनएसए की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इनके अलावा दो नए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भी नियुक्ति की गई।

    आईपीएस अधिकारी और खुफिया ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर  टीवी रविचंद्रन के साथ-साथ विदेश मंत्रालय में सचिव पवन कपूर को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों ही अधिकारी एनएसए अजित डोभाल के साथ मिलकर काम करेंगे।

    आपको बता दें कि राजिंदर खन्ना 2014 से 2016 तक रॉ प्रमुख के पद पर तैनात थे। उनकी अतिरिक्त एनएसए के रूप में नियुक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र में निरंतरता बनाए रखने पर नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के साथ जोर कर देखा जा रहा है। इसी निरंतरता सिद्धांत के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया, जो कि पीएम मोदी के कार्यकाल के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

    अजित डोभाल के पास अब एक अतिरिक्त एनएसए और तीन डिप्टी एनएसए होंगे जो उनके अधीन काम करेंगे। पूर्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) प्रमुख पंकज कुमार सिंह डिप्टी एनएसए के रूप में जारी रहेंगे कपूर एनएसए कार्यालय में विक्रम मिसरी का स्थान लेंगे।

    कौन हैं राजिंदर खन्ना?
    नए एडिशनल एनएसए राजिंदर खन्ना ओडिशा कैडर के 1978 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिसंबर 2014 से दिसंबर 2016 तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) प्रमुख के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह एजेंसी में ऑपरेशन डेस्क के प्रभारी थे और उन्हें पाकिस्तान और आतंकवाद विरोध में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

    राजिंदर खन्ना को जनवरी 2018 में डिप्टी एनएसए के रूप में नियुक्त किया गया था। खन्ना इससे पहले प्रौद्योगिकी और खुफिया (टी एंड आई) अनुभाग का भी नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है, जो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल सहित पड़ोसी देशों के नीति दस्तावेज तैयार करता है।

    खन्ना से पहले डिप्टी एनएसए पद पर ही तैनात विक्रम मिस्री को हाल में विदेश सचिव का कार्यभार सौंपा गया था। मिस्री 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। विक्रम मिस्री देश के तीन प्रधानमंत्रियों – नरेन्द्र मोदी, मनमोहन सिंह और इंद्र कुमार गुजराल के निजी सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.