पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने के वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को थाना अकलतरा पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG11 BQ 8388 में अवैध शराब बिक्री हेतु एक बोरे में भारी मात्रा में शराब लेकर अकलतरा से तरौद चौक की ओर जा रहे हैं कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध मोटर सायकल को रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गवाहों की उपस्थिति में बोरे की तलाशी लेने पर उसमें देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुई। गिनती करने पर कुल 90 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर एवं अनुमानित कीमत लगभग ₹7200 आंकी गई।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1. मोहित यादव पिता स्व. कंठीराम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा
2. सत्यपाल नोरगे उम्र 26 वर्ष, निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा
आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, HC रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक महेंद्र राज एवं शेष नारायण साहू का विशेष योगदान रहा।


