Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन जरूर कर लें ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति
    Chhattisgarh

    Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन जरूर कर लें ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति

    News EditorBy News EditorApril 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन किए गए शुभ कार्यों का कई गुना अधिक फल लोगों को मिलता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी और शुभ मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति आप कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में।

    अक्षय तृतीया उपाय

    • अगर आप अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे।
    • अगर आप दाम्पत्य जीवन में अपने प्यार को अक्षय बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जल में थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू डालकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में अक्षय रूप से प्यार बना रहेगा।
    • अगर आप विद्या के क्षेत्र में उन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। उसके बाद स्वयं भी अपने मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं। लेकिन यहां ध्यान रहे कि भगवान को तिलक लगाते समय अपने दायें हाथ की अनामिका, यानि तीसरे उंगली का उपयोग करना चाहिए और स्वयं को तिलक लगाते समय अपनी मध्यमा उंगली, यानि दूसरी उंगली का उपयोग करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विद्या के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।
    • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं या कहें उसे अक्षय करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको विष्णु मन्दिर में एक चन्दन की खुशबू वाला धूपबत्ती का पैकेट दान करना चाहिए और उसी पैकेट में से एक धूपबत्ती निकालकर भगवान के आगे जलानी चाहिए और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि अक्षय बनी रहेगी।
    • अगर आप करियर में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, ऊंचे पद पर आसीन होना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बेल के फूलों से हवन करना चाहिए। आज ऐसा करने से आपको बहुत जल्द नतीजे देखने को मिलेंगे।
    • अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जामुन का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आपके लिये आज के दिन पेड़ लगाना संभव न हो, तो आज के दिन आपको पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए और जितनी जल्दी आपको समय मिले, पेड़ जरूर लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप एक सुंदर, स्वस्थ जीवन जीयेंगे।
    • अपने जीवन की समृद्धि के लिये आज के दिन एक लोटा जल लें और उसमें थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू मिलाएं। अब इस जल को भगवान विष्णु की पूजा शुरू करने से पहले अपने घर के मन्दिर में छिड़कें, फिर अपने घर के हर एक कोने में चन्दन की खुशबू और गंगाजल मिला हुआ जल छिड़कें। छिड़कने के बाद जो जल बच जाये, उसे भगवान विष्णु की पूजा के बाद किसी फूल वाले पौधे में डाल दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।
    • अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये आज के दिन भगवान विष्णु के गायत्री मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊं नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।‘ इस मंत्र का 5 बार जप करने के बाद भगवान नारायण को चन्दन भी अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
    • अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
    • अगर आपके ऊपर काम का भार बहुत ज्यादा रहता है, जिससे आपको मानसिक रूप से उलझन भी बना रहता है, तो आज के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको उलझनों से मुक्ति मिलेगी और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
    • अगर आप ऑफिस में सबके बीच अपनी मेहनत का लोहा मनवाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बैलगाडी को या बैलगाडी के चित्र को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो आज के दिन अपने घर में बैलगाडी का चित्र भी लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आप ऑफिस में सबके बीच अपनी मेहनत का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
    • अगर कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी माता का स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जायेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.