रायपुर अस्पताल से जुड़ी दलाली का आरोप, युवकों ने वेतन न मिलने पर की शिकायत

कोरबा। रायपुर स्थित वैदेही हॉस्पिटल से जुड़े एक व्यक्ति पर मरीजों की दलाली कराने और काम कराने के बाद वेतन न देने का गंभीर आरोप लगा है। कोरबा जिले के दो युवकों ने इस संबंध में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं पवन कुमार (निवासी ग्राम केराकछार, थाना बालको) और गुंजन झारिया (निवासी ग्राम तौलीपाली, थाना करतला) ने बताया कि उनकी जान-पहचान ओजोन न्यूरो सेंटर रिस्दी में सत्येन्द्र द्विवेदी से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद सत्येन्द्र द्विवेदी ने उन्हें अपने अधीन काम करने का प्रस्ताव दिया और रायपुर के वैदेही हॉस्पिटल का गांव-गांव प्रचार करने, झोलाछाप डॉक्टरों, मितानिनों और सरपंचों से संपर्क बनवाने का काम सौंपा। इसके बदले प्रतिमाह 20 हजार रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया गया।

दोनों युवकों का कहना है कि उन्होंने 11 अक्टूबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक करीब डेढ़ माह तक काम किया। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि मरीजों की दलाली कर अस्पताल से मिलीभगत की जा रही है। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और काम छोड़ते हुए अपने परिश्रम का भुगतान मांगा तो सत्येन्द्र द्विवेदी ने टालमटोल शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, डेढ़ माह का वेतन करीब 56 हजार रुपये (28-28 हजार रुपये) बनता है, जिसे देने से अब साफ इनकार किया जा रहा है। आरोप है कि सत्येन्द्र द्विवेदी ने न केवल भुगतान से मना किया, बल्कि शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -