Wednesday, October 23, 2024

हूतियों के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, भूमिगत बंकरों पर B-2 Bombers से बरसाए बम

- Advertisement -

दुबई: अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिका ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ‘बी-2’ बमवर्षक विमानों से यमन के हूती विद्रोहियों के भूमिगत बंकरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले से कितना नुकसान हुआ है।

लाल सागर में पोतों को निशाना बना रहे हैं हूती

यमन के हूती विद्रोहियों को निशाना बनाने के लिए ‘बी-2 स्पिरिट’ का इस्तेमाल करना आम बात नहीं है। ‘बी-2 स्पिरिट’ ऐसा बमवर्षक है जिसमें दुश्मन की नजर में आए बिना हमला करने की क्षमता है। गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के हमलों के विरोध में हूती विद्रोही लाल सागर में कई महीनों से पोतों को निशाना बना रहे हैं।

इजरायल ने भी किया था हमला

हाल ही में इजरायल की एयरपोर्स ने भी यमन के रास इस्सार और होदेइदाह इलाकों में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया था। हमले के दौरान, “आईडीएफ ने बिजली संयंत्रों और एक बंदरगाह को निशाना बनाया था। हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा था कि एयरफोर्स ने इजरायली सीमा से लगभग 1,800 किलोमीटर दूर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया है।

कौन हैं हूती

हूती यमन के अल्पसंख्यक शिया समुदाय का एक हथियारबंद समूह है। इस समुदाय ने 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के कथित भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए इस समूह का गठन किया था। हुसैन अल हूती ने इस हथियारबंद समूह का गठन किया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -