Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG CRIME : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.44 करोड़ का गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Pakistan पर अमेरिका का दबाव बढ़ा, फिर भी Israel को मान्यता देने से इनकार
    Featured

    Pakistan पर अमेरिका का दबाव बढ़ा, फिर भी Israel को मान्यता देने से इनकार

    News EditorBy News EditorMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Pakistan Refuses Abraham Accord : Pakistan ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें मुस्लिम देशों से Israel के साथ रिश्ते सामान्य करने और Abraham Accords में शामिल होने की अपील की गई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने साफ कहा कि पाकिस्तान अपनी मूल विचारधारा और फिलिस्तीन समर्थक नीति से समझौता नहीं करेगा।

    दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कई मुस्लिम और अरब देशों के नेताओं के साथ एक हाई-लेवल कॉन्फ्रेंस कॉल में पश्चिम एशिया में नए रणनीतिक गठबंधन की बात कही थी। ट्रंप ने सुझाव दिया था कि Saudi Arabia, Qatar, Turkey समेत कई मुस्लिम देश इजराइल के साथ संबंध सामान्य करें। साथ ही पाकिस्तान, Egypt और Jordan को भी अब्राहम समझौते में शामिल होने का आग्रह किया गया था।

    ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर पाकिस्तान अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है, तो उसे इजराइल को मान्यता देने पर विचार करना होगा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वह इजराइल को मान्यता नहीं देगा।

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं, जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान की नीति जैसी है, वैसी ही रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का पासपोर्ट आज भी इजराइल के लिए मान्य नहीं है और फिलिस्तीन मुद्दे पर पाकिस्तान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। एक तरफ अमेरिका और पश्चिमी देशों का दबाव है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के भीतर फिलिस्तीन समर्थक भावनाएं बेहद मजबूत हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान इजराइल को मान्यता देता है, तो उसे घरेलू विरोध और राजनीतिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

    इस बीच ट्रंप के करीबी अमेरिकी सांसद Lindsey Graham ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधा है। ग्राहम ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की तटस्थता संदिग्ध है और ईरानी सैन्य विमान पाकिस्तानी एयरबेस पर रखे जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इजराइल के खिलाफ पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी चिंताजनक है और इस्लामाबाद की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    गौरतलब है कि अब तक पाकिस्तान ने इजराइल को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है और वह लगातार फिलिस्तीन के समर्थन में अपनी नीति दोहराता रहा है। वहीं, अमेरिका पश्चिम एशिया में नए रणनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है, जिसमें अब्राहम अकॉर्ड को अहम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG CRIME : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.44 करोड़ का गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

    June 18, 2026

    Mukesh Chandrakar’ हत्याकांड की जांच में नया मोड़, गवाहों को प्रभावित करने की शिकायत पहुंची एसपी के पास

    June 18, 2026

    रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

    June 18, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG CRIME : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1.44 करोड़ का गांजा जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

    June 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.