Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भारत पाकिस्तान तनाव के बीच RSS प्रमुख का बड़ा बयान, ऑपरेशन सिंदूर से मिला न्याय
    Chhattisgarh

    भारत पाकिस्तान तनाव के बीच RSS प्रमुख का बड़ा बयान, ऑपरेशन सिंदूर से मिला न्याय

    News EditorBy News EditorMay 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले तीन दिन से तनाव जारी है। पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकियों ने सैलानियों पर जो हमला किया गया था, उसका बदला भारतीय सेना की ओर से ले लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को बुरी तरह से तबा​ह कर दिया और भारी संख्या में आतंकियों को मौत के घाट भी उतार दिया गया है। इसके बाद वे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत पर गोलाबारी कर रहा है। इस बीच भारतीय सेना इसका माकूल जवाब भी दे रही है। अब इस पूरे मामले पर आरएसएस प्रमुख का बयान सामने आया है। जिसमें सेना के शौर्य और साहस की जहां एक ओर तारीफ की गई है, वहीं भारतीय नागरिकों से भी सहयोग की बात कही गई है।

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया सामने

    भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ यानी आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के बाद पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। आरएसएस की ओर से कहा गया है कि हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों और पूरे देश को न्याय दिलाने के लिए हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है।

    भारतीय सेना की ओर से उठाया गया कदम बहुत जरूरी

    सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनके ढांचे के साथ ही पूरे सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों के साथ ही नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए हैं, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

    देशवासियों से भी की गई अपील

    इतना नहीं मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण मौके पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें। समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहां भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहें और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    August 14, 2026

    CG NEWS : साइबर ठगी केस में रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप

    August 14, 2026

    दर्री हादसे से मचा हड़कंप, 17 गौवंश दुर्घटना की चपेट में’ जांच की मांग पर प्रदर्शन

    August 14, 2026

    CG BREAKING : चमोली टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत के बाद लापता लोगों की तलाश जारी

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    August 14, 2026

    CG NEWS : साइबर ठगी केस में रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.