Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रिमझिम बारिश के बीच आयुक्त के नेतृत्व में निगम की एक्शन टीम ने टी.पी.नगर मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जों के विरूद्ध की कार्यवाही
    Chhattisgarh

    रिमझिम बारिश के बीच आयुक्त के नेतृत्व में निगम की एक्शन टीम ने टी.पी.नगर मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जों के विरूद्ध की कार्यवाही

    News EditorBy News EditorJune 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 28 जून 2025 -आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा की एक्शन टीम ने शनिवार को प्रातः 07 बजे से रिमझिम बारिश के बीच सी.एस.ई.बी.चौक से टी.पी.नगर चौक तक पैदल मार्च कर दुकानों के सामने सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों, अतिक्रमण आदि पर सघन रूप से कार्यवाही की, इस दौरान संबंधितों को नोटिस जारी हुई तथा सामग्री की जप्ती एवं अर्थदण्ड भी आरोपित किए गए। वहीं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित है, अतः सड़क, फुटपाथ पर अवैध कब्जा न करें, वहांॅ गंदगी न फैलाएं तथा अपने कोरबा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में अपनी सहभागिता दें।
    यहॉं उल्लेखनीय है कि ’’ जो भी करें-बेहतर करें ’’ की थीम पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत बुधवार 25 जून से शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने व शहर के मुख्य मार्गो, सड़कों को अवैध कब्जों से मुक्त करने की कवायद लगातार की जा रही है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिदिन निगम की एक्शन टीम शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए सड़क, फुटपाथ आदि में किए गए अतिक्रमण, अवैध कब्जें, सी.एण्ड डी.वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री की डम्पिंग, अवैध विज्ञापन फ्लैक्स व गंदगी बिखेरने आदि के विरूद्ध त्वरित एक्शन लिया जाकर व्यवस्थाओं में सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को रिमझिम बरसात के बीच आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम ने सी.एस.ई.बी.चौक से टी.पी.नगर चौक तक पैदल मार्च किया, डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए सड़क फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों आदि के विरूद्ध सघन कार्यवाही की।

    सड़क फुटपाथ में जनरेटर, दी हटाने की नोटिस

    सी.एस.ई.बी. चौक से टी.पी.नगर मुख्य मार्ग पर बजाज फायनेंस के सामने एवं शुगर क्राउन के सामने फुटपाथ सड़क पर जनरेटर स्थापित किए गए हैं, वहीं रोड पर विज्ञापन स्ट्रेक्चर लगाकर अतिक्रमण किया गया है, आदित्य फोम व फर्नीशिंग शॉप के द्वारा रोड पर विज्ञापन हेतु स्ट्रेक्चर, मोबाईलवाला के सामने सी.एण्ड डी.वेस्ट की डम्पिंग, अवैध रूप से विज्ञापन, ट्रेड्ज स्टूडियो के सामने रोड पर अतिक्रमण, जैन पैकर्स के द्वारा किए गए अतिक्रमण, एस.के.आटो मोबाईल्स के सामने मिट्टी गारर्वेज सी.एण्ड डी.वेस्ट की डम्पिंग, अग्रवाल क्लीनिक के सामने रोड पर पानी टंकियॉं विज्ञापन बोर्ड सहित दर्जनों स्थलों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिनके विरूद्ध क्रमशः नोटिस, अर्थदण्ड व जप्ती आदि की कार्यवाही एक्शन टीम के द्वारा की गई।

    सफाई कार्य का निरीक्षण, स्वच्छता दीदियों से चर्चा

    भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त समूचे मार्ग पर किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण भी किया, सफाई कार्य के दौरान एकत्रित कचरे के उठाव में देरी को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने वहॉं पर कार्य में संलग्न सफाई कामगार व स्वच्छता दीदियों से चर्चा की तथा सफाई कामगारों के परिचय पत्र, उन्हें मिलने वाली ड्रेस, कार्य के दौरान के सुरक्षा उपकरण, उनकी ड्यूटी व कार्य क्षेत्र आदि की विस्तार से जानकारी ली तथा पूछा कि उन्हें कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल अधिकारियों को इससे अवगत कराएं।

    स्वच्छता शिकायतों पर हो रैपिड एक्शन

    आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर उनके समाधान पर रैपिड एक्शन लें तथा समाधान की संतुष्टिपूर्ण कार्यवाही त्वरित रूप से करें। उन्होने कहा कि कार्य के दौरान सफाई ठेकेदार, स्वास्थ्य अधिकारी, निरीक्षक, स्वच्छता पर्यवेक्षक व संबंधित क्षेत्र के अभियंता सतत संपर्क में रहें, इस हेतु उन्हें वाकी-टाकी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव तैयार करें ताकि प्राप्त स्वच्छता शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके।

    डोर-टू-डोर कलेक्शन मानीटरिंग सिस्टम करें स्थापित

    आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के अपर आयुक्त व स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु प्रत्येक दिन की रिपोर्टिंंग, शिकायत एवं फीडबेक के लिए प्रत्येक घर में मानीटरिंग सिस्टम (क्यू.आर.कोड) स्थापित कराएं, जिसके माध्यम से स्वच्छता दीदियों के अपशिष्ट संग्रहण कार्यो का फीडबेक आमनागरिक सीधे नगर निगम में दे पाएंगे। मानीटरिंग सिस्टम (क्यू.आर.कोड) के माध्यम से प्राप्त फीडबेक या शिकायतों पर तत्काल संबंधित कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की जा सकेगी।

    सूखा गीला कचरा पृथक-पृथक ही दें

    आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्वच्छता कार्यो का निरीक्षण करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें तथा निगम के सफाई रिक्शें में पृथक-पृथक कचरे को दें ताकि कचरे का शत प्रतिशत स्त्रोत पृथकीकरण का लक्ष्य पूरा हो सके।
    इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, गोयल सिंह विमल, सुनील टांडे, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, उप अभियंता सोमनाथ डेहरे, राजस्व निरीक्षक अविनाश जायसवाल, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत, दिलेश्वर सिंह, पी.आई.यू. धनमोहन रात्रे, पंकज गभेल, रथराम राठौर, अजय टांडे, श्रवण कुमार झा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.