Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भू-माफिया कांग्रेस नेता पर एक और FIR:13 महीने तक मामले को दबाए बैठे रहे ASP, सरकार बदलते लिया एक्शन; सुसाइड पर प्रताड़ना का केस
    Chhattisgarh

    भू-माफिया कांग्रेस नेता पर एक और FIR:13 महीने तक मामले को दबाए बैठे रहे ASP, सरकार बदलते लिया एक्शन; सुसाइड पर प्रताड़ना का केस

    News EditorBy News EditorJanuary 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक सप्ताह में कांग्रेस नेता अकबर खान पर जमीन विवाद में सुसाइड केस पर प्रताड़ना का दूसरा मामला दर्ज। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही भू-माफिया कांग्रेस नेता अकबर खान पर पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर आत्महत्या के लिए उकसाने का दूसरा केस दर्ज किया है। जमीन और दुकान कब्जे की प्रताड़ना के चलते सुसाइड के इस केस को एडिशनल एसपी सिटी जांच के बहाने 13 महीने तक दबाए बैठे थे। जिसमें अब जाकर FIR दर्ज की गई है।

    बता दें कि भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर में भू-माफियाओं की गुंडागर्दी को मुद्दा बनाया था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही 15 दिन के भीतर गुंडागर्दी और माफियाराज को खत्म कर दिया जाएगा। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद इसका असर दिखने लगा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

    चांटीडीह के पठान मोहल्ला निवासी रज्जब अली (56) ने 4 अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी रज्जब ट्रेडर्स नाम से दुकान थी। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पर्ची पर लिखे सुसाइड नोट को बरामद किया था, जिसमें उसने लिखा था कि वो कांग्रेस का कार्यकर्ता था।

    सुसाइड नोट में लिखा था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आप मेरे परिवार की सुरक्षा करें। रज्जब के बेटे और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि जमीन और दुकान खाली कराने के लिए कांग्रेस नेता अकबर खान और तय्यब हुसैन लगातार दबाव बना रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

    कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद पर भी है व्यवसायी को धमकाने का आरोप।
    कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद पर भी है व्यवसायी को धमकाने का आरोप।

    कांग्रेस नेताओं का नाम आने के बाद एएसपी को दिया जांच का जिम्मा

    जमीन और दुकान के कब्जे के विवाद में सुसाइड करने का मामला सामने आने और परिजनों के द्वारा कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाने के बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी सिटी को निर्देशित किया था। तब एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा था कि सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है।

    परिवारवालों के आरोप लगाने पर बिना तथ्य के केस दर्ज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    जांच के बहाने 13 माह तक लटकाए रखा मामला

    सुसाइड के इस केस में प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद पुलिस अफसर जांच का बहाना बनाते रहे। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगे थे। जाहिर है कि दबाव में पुलिस अफसरों ने इस केस को दबा दिया था। जिसमें अब जाकर पुलिस ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कांग्रेस नेता अकबर खान और तय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

    परिजनों के बयान के आधार पर FIR

    सरकंडा पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बताया है कि एडिशनल एसपी सिटी के जांच प्रतिवेदन में अपराध घटित होने का जिक्र किया गया है। इसमें उन्होंने मृतक रज्जब अली के बेटे अरमान अली, रहमान अली, रियाज अली, बेटी शबाना बेगम, पड़ोसी कासिम और शेख बब्बा का बयान दर्ज किया है। इन्होंने तय्यब हुसैन और अकबर खान के द्वारा जमीन व दुकान को खाली करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बताया है।

    व्यवसायी रज्जब अली ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।
    व्यवसायी रज्जब अली ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या।

    एक सप्ताह में जमीन विवाद पर सुसाइड और प्रताड़ना का दूसरा केस

    कांग्रेस नेता अकबर खान पर एक सप्ताह के भीतर जमीन विवाद और सुसाइड के केस में प्रताड़ना का दूसरा केस दर्ज किया गया है। इस केस में हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। कुम्हारपारा निवासी वीरेंद्र नागवंशी के बेटे सिद्धांत नागवंशी ने करीब 2 साल पहले सकरी क्षेत्र में सुसाइड कर लिया था।

    बेटे की आत्महत्या के केस पर पिता वीरेंद्र ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जमीन खरीद-बिक्री के विवाद में उनके बेटे का नाम घसीटकर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब उन्होंने न्याय के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई है, जिसकी सुनवाई चल रही है।

    हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

    हाईकोर्ट ने प्रशिक्षु IPS व सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल को इस मामले में अपराध दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे। कोर्ट ने पूछा था कि सिद्धांत केवल कर्मचारी था, तो उसके नाम पर जमीन की खरीद-बिक्री क्यों हो रही थी। उसके पास अगर इतने रुपए थे, तो वह अकबर खान का कर्मचारी बनकर क्यों काम कर रहा था?

    इसके बाद सकरी पुलिस ने सिद्धांत के पिता वीरेन्द्र नागवंशी और मां अरुणा नागवंशी को थाने बुलाया और बयान दर्ज करने के बाद देवनंदन नगर फेस-1 निवासी कांग्रेस नेता अकबर खान, तिफरा निवासी मीनाक्षी बंजारे व शिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.