नई दिल्ली: RRB Technician Grade 3 Answer Key: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 आंसर-की 2024 जारी कर दी है. बोर्ड ने आज, सुबह 9 बजे आंसर-की के साथ सीईएन 02/2024 (टेक्नीशियन-III) प्रश्न पत्र और रेस्पांस शीट जारी की है. उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन कर आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 आंसर-की की जांच कर सकते हैं.
RRB Technician Grade 3 Answer Key: डायरेक्ट लिंक
आंसर-की पर आपत्तियां भी दर्ज की जा सकती है. उम्मीदवार 11 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 आंसर-की 2024 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा. आपत्ती सही होने पर बोर्ड द्वारा शुल्क वापस कर दिया जाएगा. आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 20 और 30 दिसंबर 2024 को किया गया था.
आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 भर्ती 2024 परीक्षा के जरिए कुल 9144 टेक्निशियन पदों को भरा जाना है, जिसमें टेक्निशियन ग्रेड I सिग्नल के 1092 पद और टेक्निशियन ग्रेड III के 8052 पद शामिल हैं.
आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 आंसर-की 2024
- सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “CEN 02/2024 – Technician Answer Key and Question Paper.” लिंक खोजे और क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- ऐसा करने के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर आंसर-की प्रदर्शित होगा.
- अब आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालें.
- अगर कोई आपत्ति है तो ऑब्जेक्शन लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा लें.