जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी वार्ड कमांक 07 (शिवरीनारायण) में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती करने हेतु 24 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


