जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुरकोट के ऑगनबाडी केन्द्र 06 में ऑगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर ने बताया कि ग्राम पंचायत धुरकोट के ऑगनबाडी केन्द्र 06 में सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप उक्त ग्राम के 8 वीं उत्तीर्ण तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक महिला अभ्यर्थी 30 जुलाई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस में सीधे जमा कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



