जांजगीर-चांपा, 11 अगस्त 2026। रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में सत्र 2026-27 के लिए कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग एवं अंग्रेजी विषय में एक-एक अंशकालीन व्याख्याता की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर ने बताया कि कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग अथवा संबंधित पाठ्यक्रम में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि तथा अंग्रेजी विषय के लिए प्रथम श्रेणी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि होना आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 16 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु गूगल फॉर्म का लिंकhttps://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfnOF62F6HVCYayhlOnydE8cT3hRrlAWDSiwm9QG9x354VD8g/viewform?usp=publish-editor पर उपलब्ध है। पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्था की वेबसाइट www.gpjanjgir.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



