कोरबा 29 जनवरी 2025/एजिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चतर) छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण पंजीयन, संस्थाओं के प्रस्ताव/स्वीकृति लाक करने के लिए तिथि में वृद्धि की गई है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थी 01 फरवरी 2025 से अपना पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्ययनरत् विद्यार्थियों से 01 फरवरी से 17 फरवरी तक नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, 28 फरवरी तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा, साथ ही 20 मार्च 2025 तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन ऑर्डन लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
वर्ष 2024-25 से संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदाय प्रशिक्षण अनुसार जियो टैगिंग किया जाना अनिवार्य है जिन संस्थाओं द्वारा जियो टैगिंग नहीं किया जाएगा, उन संस्थानों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


