Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर में सेवा सेतु शिविर

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली, अब 5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई, SC ने सीबीआई को दिया ये निर्देश
    Chhattisgarh

    अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली, अब 5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई, SC ने सीबीआई को दिया ये निर्देश

    News EditorBy News EditorAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अब अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। केजरीवाल की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते में सीबीआई को काऊंटर एफिडेविट फाइल करने को कहा है। इसके बाद अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।

    इससे पहले 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पर ऐसे आरोप नहीं हैं कि उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी जा सके।

    ‘केजरीवाल आएंगे’ अभियान

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली और देश के लोगों की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति काफी भावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। जब से अरविंद केजरीवाल जेल गए हैं, तब से दिल्ली में कई काम रुक गए हैं। जनता को पूरा भरोसा है कि उनके जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और कई समस्याओं का समाधान भी जल्दी हो जाएगा।”

    पाठक ने कहा कि लोग इस बात को समझते हैं कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने दिल्ली में काम रोकने और लोगों को परेशान करने के लिए ही केजरीवाल को ‘झूठे मामले’ में जेल में डाला है। उन्होंने कहा कि ‘केजरीवाल आएंगे’ अभियान शुरू करके आप यह संदेश देना चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनाव केजरीवाल को केंद्र में रखकर लड़ा जाएगा और उनके नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली की जनता भारी बहुमत देकर आप की सरकार बनाएगी।

    उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं और उनकी ईमानदारी पर पूरा भरोसा रखते हैं।” दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हाल ही में आबकारी नीति से जुड़े मामले में 17 महीने जेल में रहने के बाद जमानत मिली है। आप नेताओं ने उम्मीद जताई है कि केजरीवाल को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी। पार्टी ने ‘सिसोदिया आ गए हैं, केजरीवाल आएंगे’ का नारा भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर में सेवा सेतु शिविर

    October 5, 2026

    CG Coal Levy Scam : 500 करोड़ से ज्यादा की कथित अवैध वसूली मामले में EOW ने दाखिल किया पूरक चालान

    October 5, 2026

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर में सेवा सेतु शिविर

    October 5, 2026

    CG Coal Levy Scam : 500 करोड़ से ज्यादा की कथित अवैध वसूली मामले में EOW ने दाखिल किया पूरक चालान

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.