Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अरविंद केजरीवाल कल खाली करेंगे सीएम आवास , जानिए कहां होगा नया ठिकाना
    Chhattisgarh

    अरविंद केजरीवाल कल खाली करेंगे सीएम आवास , जानिए कहां होगा नया ठिकाना

    News EditorBy News EditorOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को सीएम आवास खाली कर देंगे। उन्होंने अपने रहने के लिए नया ठिकाना तलाश लिया है। वे आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर में रहेंगे। अशोक मित्तल का घर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। अरविंद केजरीवाल अपने लिए ऐसी जगह तलाश रहे थे जो न केवल उनके काम के लिए सुगम रहे बल्कि उन्हें यात्रा करने में भी कोई परेशानी न हो और शहर के हर कोने तथा उसके निवासियों से जुड़े रह सकें। इस तलाश में उन्हें आप सांसद अशोक मित्तल का घर पसंद आया। 

    अपने विधानसभा क्षेत्र में ही तलाश रहे थे घर

    इससे पहले पार्टी अपने बयान में कह चुकी है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और उनके नए आवास की तलाश की जा रही है। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के समीप घर तलाश रहे हैं क्योंकि वह वहां के लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी रहने पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ऐसा आवास ढूंढ़ने पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे उन्हें अपने समय और संसाधनों का पूरा उपयोग करने में सहूलियत मिले।

    कई लोगों ने घर का दिया था ऑफर

    आम आदमी पार्टी ने बताया था कि ‘आप’ विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए आवास की पेशकश कर रहे हैं। डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोरबाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास समेत शहर के कई इलाकों से अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की पेशकश की गई थी लेकिन केजरीवाल का कहना था कि वे ऐसी जगह रहेंगे जहां से उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने में सहूलियत हो।

    पहले गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहते थे केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार से यह मांग की गई थी कि एक राष्ट्रीय दल के प्रमुख के पद पर होने के नाते केजरीवाल को आधिकारिक आवास मुहैया कराया जाए। केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहते थे। वर्ष 2013 में वे पहली बार दिल्ली के सीएम बने थे और फिर तिलक लेन में एक बंगले में वे रहे। 2015 में दूसरी बार दिल्ली के सीएम बनने के बाद वे फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित आवास में रहने लगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    11 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 11, 2026

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.