अभियान के दौरान थाना प्रभारी सक्ती एवं थाना के अन्य अधिकारी–कर्मचारियों द्वारा सशक्त एप के माध्यम से क्षेत्र में संचालित वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से चोरी गए वाहनों से संबंधित डेटा के आधार पर संदिग्ध वाहनों की पहचान कर उनकी विधिवत जांच की गई, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल, ढाबा एवं लॉज की भी सघनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान होटल/ढाबा संचालकों को आगंतुकों का सही विवरण संधारित करने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाने भी कहा गया!
यह अभियान अपराधियों में भय एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया। सक्ति पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की निरंतर और सघन जांच कार्यवाही जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



