कोरबा जिले के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुंडा में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री हरीश परसाई और कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष मित्तल सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी एवं बांकी कुसमुंडा ब्लॉक के सभी वार्डो से जुड़े पार्षद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर से चल रहे संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान पीसीसी महामंत्री हरीश परसाई ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्ड में बूथ कमेटी का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी से जुड़े सदस्य और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की छवि को बनाने और लोगों के बीच प्रसार प्रसार करने में अहम भूमिका अदा करते हैं . उन्होंने पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसियों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ कमेटी में जोड़ने पर जोर दिया। ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगली बार कांग्रेस पार्टी की ही सरकार प्रदेश में बनने जा रही है बशर्ते कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ एकजुट होकर जमीनी स्तर पर अपने काम को गंभीरता से अंजाम दे। इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। आशीष मित्तल को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कुसमुण्डा ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्य कर्ताओ में ख़ुशी की लहार है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


