Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा मुड़ापार शारदाविहार बाईपास सड़क का हाल

    September 30, 2026

    दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड़ी राहत

    September 30, 2026

    आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Asian Games 2026: भारत की गोल्डन जीत, कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने जीता 8वां स्वर्ण पदक
    Featured

    Asian Games 2026: भारत की गोल्डन जीत, कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने जीता 8वां स्वर्ण पदक

    News EditorBy News EditorSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। Asian Games 2026 : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत करते हुए एक के बाद एक गोल्ड मेडल अपने नाम किए। महिला आर्चरी टीम के बाद अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।

    कंपाउंड मिक्स्ड टीम में भारत को गोल्ड

    कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में चिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और फैसला शूट-ऑफ में हुआ।

    *सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*

    भारतीय जोड़ी ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और शूट-ऑफ में जीत हासिल की। इस जीत के साथ चिकिता तनिपर्थी का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा गोल्ड मेडल, जबकि साहिल जाधव का यह पहला गोल्ड मेडल है।

    भारत का 8वां गोल्ड मेडल

    कंपाउंड मिक्स्ड टीम की जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

    महिला टीम में चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 238-234 से मात दी थी। इस जीत के बाद भारत के खाते में 7वां गोल्ड मेडल आया था।

    आर्चरी में भारत का दबदबा जारी

    एशियन गेम्स में कंपाउंड आर्चरी में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है। मिक्स्ड टीम की इस जीत ने एक बार फिर इस स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत स्थिति को सामने रखा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए कोटा भी हासिल किया है।

    शूटिंग में भी भारत की नजर मेडल पर

    आर्चरी के अलावा शूटिंग में भी भारत के पास पदक जीतने का मौका है। नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।

    भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में कुल 136 अंक हासिल कर चार टीमों वाले फाइनल में जगह बनाई। नीरू ढांडा इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और अब ट्रैप मिक्स्ड टीम में भी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

    भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही

    एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका लगातार मजबूत हो रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने आर्चरी और शूटिंग सहित कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब भारतीय दल की नजर बाकी मुकाबलों में और अधिक पदक हासिल करने पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा मुड़ापार शारदाविहार बाईपास सड़क का हाल

    September 30, 2026

    दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड़ी राहत

    September 30, 2026

    आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़

    September 30, 2026

    * JSW प्लांट के स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट चोरी करने वाला आरोपी मुलमुला पुलिस की गिरफ्त में

    September 30, 2026

    शराब पीकर स्कूली वाहन चलाने वाले चालक पर 20,000 रुपये का जुर्माना।

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत बम्हनीडीह में 30 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर

    September 30, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    कोरबा मुड़ापार शारदाविहार बाईपास सड़क का हाल

    September 30, 2026

    दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड़ी राहत

    September 30, 2026

    आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़

    September 30, 2026

    * JSW प्लांट के स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट चोरी करने वाला आरोपी मुलमुला पुलिस की गिरफ्त में

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.