Thursday, February 5, 2026

CG CRIME NEWS : भाई-बहन की हत्या की कोशिश, टांगी हमले में दोनों की हालत नाजुक

अंबिकापुर/बिश्रामपुर : सनकी ग्रामीण ने खेत किनारे बैठकर आम खा रहे दो बच्चे हो रिश्ते में आपस में भाई बहन हैं, पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया है। दोनों मासूम बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों भाई बहन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर में लाकर भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके मासूम बच्चे विशाल को अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्रार्थी वृद्ध मुंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित दिलसाय राजवाड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित द्वारा मासूम बच्चों पर हमला करने के पूर्व अपने घर में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इसके पश्चात वह खेत में जाकर मासूम भाई बहन पर टांगी से हमला कर दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -