Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG Weather News: प्रदेश में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह…
रायपुर : सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से बढ़ा दी गई है. अब 23 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं. पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 जनवरी थी. वहीं इस भर्ती के लिए अब ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जो सिर्फ विधि स्नातक हैं. दरअसल पहले लॉ ग्रेजुएट होने के साथ ही अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना भी जरूरी था. अब इस शर्त को हटा दिया गया है. इस संबंध में सीजीपीएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि…
डांग: गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई. बचाव अभियान कार्य पूरा हुआ अधिकारी…
रायपुर : मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय की टीम ने कान्ट्रेक्टर फर्म पीआरए ग्रुप (PRA Group) में की गई आयकर सर्वे की कार्रवाई में करीब 37 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है. यह कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार हेडाऊ तथा संयुक्त आयकर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई. सर्वे टीम का नेतृत्व आयकर उपायुक्त राहुल मिश्रा ने किया. पीआरए ग्रुप रोड कंसट्रक्शन (PRA Group Road Construction), सिविल कंस्ट्रक्शन, ब्रिज के साथ ही रेलवे के लिए भी कार्य करता है. ग्ररुप की विभिन्न परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड तथा राजस्थान में…
Basant Panchami 2025 : हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही शुरू किए जाते हैं. विवाह, मुंडन से लेकर घर और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. हालांकि वर्ष में कुछ ऐसे दिन होते हैं जिन्हें अत्यंत शुभ माना जाता है और उस दिन बगैर मुहूर्त पर विचार किए शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. अबूझ मुहूर्त के दिन विवाह, मुंडन, भूमि और वाहन की खरीदारी के लिए मुहूर्त पर विचार करने की बाध्यता नहीं होती है. बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के दिन भी…
4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर वर्ल्ड कैंसर डे की 2025 की थीम “यूनाइटेड बाय यूनीक” पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ पीडियाट्रिक कैंसर के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान मे स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम तथा निशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनांक 4 फरवरी 2025 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय 10 महानदी काम्प्लेक्स निहारीका रोड कोरबा में प्रात: 10 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय में लायंस क्लब कोरबा…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिकी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में दिनांक 01.02.2025 को अवैध शराब रेड कार्यवाही पर अवैध शराब रखकर परिवहन करने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति श्री मनीष कुंवर को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर ग्राम गाडामोड़ नहरपार में आरोपी कृष्णा भारद्वाज…
न्यूज़ जांजगीर-चांपा । कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी,चांपा के कदम चौक राम बांधा तलाब के पास शिव पंचायत मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा अनुष्ठान का दिवसीय आयोजन 01 फरवरी से 03 फरवरी 2025 से हुआ । शिव पंचायत के देवता हैं सूर्य, भगवान गणेश, मां दुर्गा, विष्णु और रुद्र शिव । इन्ही पांचों देवताओं को पंच देव कहा जाता हैं। पौराणिक ग्रंथों में इस बात का उल्लेख भी हैं कि अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के बजाए शिव पंचायत को विराजित करना सबसे श्रेष्ठ हैं , क्योंकि ये पांचों देवता पंचभूतों के अधिष्ठाता देवता हैं । प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव प्रतिष्ठा…
रायपुर : सेंट्रल जीएसटी के राजधानी स्थित कार्यालय में सीबीआई ने शुक्रवार को दबिश दी. इस दौरान सेंट्रल GST के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय का नाम शामिल है. बता दें कि CBI की टीम ने दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके में स्थित करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया. जीएसटी अधिकारी विनय राय को कारोबारी लाल चंद अठवानी से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. वहीं शनिवार को दोनों अधिकारियों को CBI ने विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है। सीबीआई की…
दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई के कानपुरी कॉलोनी में एक बार फिर पुलिस ने दबिश दी है। इलाके के पारिजात अपार्टमेंट में कई संदिग्ध जोड़ों के मौजूद होने की सूचना के बाद पुलिस मा छापा मारा। पुलिस ने यहां से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल है। फिलहाल पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कानपुरी कॉलोनी के पारिजात अपार्टमेंट में कई जोड़े बिना वेरीफिकेशन के रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने रविवार सुबह 5 बजे मौके पर दबिश…
