Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बसंत पंचमी पर होता है अबूझ मुहूर्त, गृह प्रवेश समेत कर सकते हैं ये शुभ कार्य, मां सरस्‍वती होंगी प्रसन्‍न
    Featured

    बसंत पंचमी पर होता है अबूझ मुहूर्त, गृह प्रवेश समेत कर सकते हैं ये शुभ कार्य, मां सरस्‍वती होंगी प्रसन्‍न

    News EditorBy News EditorFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Basant Panchami 2025 : हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही शुरू किए जाते हैं. विवाह, मुंडन से लेकर घर और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. हालांकि वर्ष में कुछ ऐसे दिन होते हैं जिन्हें अत्यंत शुभ माना जाता है और उस दिन बगैर मुहूर्त पर विचार किए शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. अबूझ मुहूर्त के दिन विवाह, मुंडन, भूमि और वाहन की खरीदारी के लिए मुहूर्त पर विचार करने की बाध्यता नहीं होती है. बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के दिन भी अबूझ मुहूर्त होता है और इस दिन गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ माना जाता है. हर वर्ष माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पांचवी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है. इस बंसत ऋतु की शुरुआत भी माना जाता है. आइए जानते हैं बंसत पंचमी के दिन गृह प्रवेश को क्यों अच्छा माना जाता है और इस दिन और कौन कौन से कार्य किए जा सकते हैं.

    कब है बंसत पंचमी

    इस वर्ष माघ माह में शुक्ल पांचवी तिथि 2 फरवरी रविवार को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन अगले दिन 3 फरवरी सोमवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. देशभर में 2 फरवरी रविवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शनि देव सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग बन रहे हैं.

    बंसत पंचमी पर कर सकते हैं ये काम 

    गृह प्रवेश

    गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व होता है. माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में नए घर में प्रवेश करने से जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. बसंत पंचमी का दिन गृह प्रवेश के अत्यंत शुभ माना जाता है. बसंत पंचमी का दिन वर्ष में आने वाले कुछ अबूझ मुहूर्त में शामिल है. ये दिन इतने शुभ माने जाते हैं कि बगैर मुहूर्त का विचार किए इस दिन हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

    विवाह

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण विवाह के लिए बेहद शुभ दिन है. बसंत पंचमी के दिन शादी विवाह से जुड़े सभी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.

    भूमि पूजन

    बसंत पंचमी का दिन भूमि पूजन और भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अति शुभ दिन माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन वाहन, भवन या भूमि की खरीददारी भी शुभ होती है.

    मुंडन संस्कार और पूजा पाठ

    बसंत पंचमी का दिन बच्चों के मुंडन व नामकरण संस्कार के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन घर में पूजापाठ और हवन भी करवाया जा सकता है.

    नए कार्य की शुरुआत

    बसंत पंचमी का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. देश भर में इस दिन बच्चों को विद्या आरंभ करवाया जाता है. यह दिन व्यापार, नौकरी, दुकान आदि शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

    August 10, 2026

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिला कर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

    August 10, 2026

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

    August 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    “सावन संग श्रृंगार” में खिला हरियाली तीज का रंग 

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.