Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कांकेर : भानुप्रतापपुर में दुर्लभ गिद्ध देखा गया, जिसके पीठ पर ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ है. गिद्ध की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस भी उसकी निगरानी में जुट गई है. दुर्लभ गिद्ध को शुक्रवार शाम भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल की छत पर बैठे देखा गया. गिद्ध पर कुछ कौवे हमला करते हुए नजर आए. इस बात की जानकारी लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद दोनों विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की, वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया. बताया…
महासमुंद. जिले के तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू के भाई के घर से कल देर रात आबकारी विभाग ने छापा मारकर महाराष्ट्र ब्रांड की 2 पेटी शराब बरामद की है. यह शराब के घर पीछे रखे पैरा के अंदर छिपाकर रखी गई थी. तुमगांव नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच आबकारी विभाग को मुखबिर से अधिक मात्रा में शराब रखने की सूचना मिली. इस पर टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के वार्ड नंबर 11, रामसागर पारा तालाब के पास स्थित घर पर छापामारा. छापे के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही पूरी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा भी की है. उन्होंने विधिवत इसकी सूचना एसोसिएशन को दी है. बता दें कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं. योगेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैंने और पूरी टीम ने सबकी सेवा करने अपनी पूरी ऊर्जा से काम किया, परंतु अब मैं अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहता. मैं अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देता…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट 2025-26 पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट आम आदमी की खर्च करने की क्षमता बढ़ाने वाला होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना, घरेलू भावना को ऊपर उठाना और बढ़ते हुए मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए…
Mahashivratri 2025: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है। यही वो पावन दिन है जब महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिव-गौरी की पूजा करने से सुखी दांपत्य जीवन और समृद्धि-संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत कर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य और मनचाहा…
जशपुर : जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शिक्षक शराब के नशे में गाने गाते हुए पाए गए हैं। यह घटना शासकीय प्राथमिक शाला भड़ंगाटोली की है, जहां शिक्षक जोनस खलखो ने नशे में धुत होकर गाने गाए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक अक्सर स्कूल में शराब पीकर आते हैं और पढ़ाई के दौरान मदमस्त रहते हैं। इस घटना ने स्कूली बच्चों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग इस मामले में…
जांजगीर-चाम्पा : देवर और भाभी में विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में भाभी ने देवर पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसके बाद देवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विवाद की यह शराब बना है। जानकारी के अनुसार देवर शारब पीकर घर पंहुचा था और उल्टी कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देवर पर भाभी ने जानलेवा हमला कर दिया। पूरा मामला जाँजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के भाठापारा में देवर और भाभी में विवाद होने के बाद देवर ने जब भाभी का गला…
कोरबा.कोरबा जिले में विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के आश्रित ग्राम गोंदहवा के पंडो परिवारों को वन अधिकार पत्र नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि तेंदूपत्ता फड़ प्रभारी वन अधिकार पत्र देने के एवज में उनसे 6 हजार रूपये की मांग कर रहा है। आश्रित ग्राम गोंदहवा में लगभग 16 पंडो परिवार निवासरत हैं। टेलीफोनिक चर्चा के दौरान पीडि़त ग्रामीण तहसीलदार पंडो ने बताया कि उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं दिया जा रहा है। फड़ प्रभारी द्वारा 6 हजार रूपये की मांग की जा रही है। गांव कुछ लोगों ने रूपये दिए हैं तो उन्हें वन अधिकार…
कोरबा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है। बिलासपुर संभाग में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है। जिसके अंतर्गत कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है। वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उनका इलाज जारी है। बच्चा स्वस्थ है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं…
न्यूज़ जांजगीर-चांपा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में बसंत पंचमी दिनांक 3 फरवरी के पावन अवसर पर विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा । यह संस्कार भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा हैं , जिसमें छोटे भैया-बहिनों का शिक्षार्थी वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा । विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस संस्कार के अंतर्गत नव प्रवेशी छात्रों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके । बसंत पंचमी और विद्यारंभ संस्कार का धार्मिक महत्व। बसंत पंचमी का दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित…
