Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : छत्तीसगढ़ में रिश्तों का कत्ल, पिता ने डंडे से वार कर बेटे की ली जान, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    CG Train Update : रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

    July 21, 2026

    PM Residence Protest : राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, विपक्षी दलों ने जताया विरोध

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, कहा- मध्यम वर्ग की बढ़ेगी खर्च करने की क्षमता
    Chhattisgarh

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, कहा- मध्यम वर्ग की बढ़ेगी खर्च करने की क्षमता

    News EditorBy News EditorFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट 2025-26 पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट आम आदमी की खर्च करने की क्षमता बढ़ाने वाला होगा।
    इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना, घरेलू भावना को ऊपर उठाना और बढ़ते हुए मध्यम वर्ग की खर्च करने की क्षमता को बढ़ाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया हैं। कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात विकास के इंजन हैं।”
    बजट में वित्त मंत्री द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे किसानों को सस्ता लोन पाने में मदद मिलेगी। इससे पहले वित्त मंत्री द्वारा द्वारा शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया गया। सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की जीडीपी 6.3-6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
    आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, महंगाई नियंत्रण में है। वित्त वर्ष 25 के अप्रैल- दिसंबर की अवधि में औसत महंगाई कम होकर 4.9 हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 5.4 प्रतिशत थी। सर्वेक्षण में कहा गया कि महंगाई को स्थिर करने में सरकार के सक्रिय नीतिगत हस्तक्षेप महत्वपूर्ण रहे हैं। इन उपायों में आवश्यक खाद्य पदार्थों के लिए बफर स्टॉक को मजबूत करना, समय-समय पर खुले बाजार में सामान जारी करना और आपूर्ति की कमी के दौरान आयात को आसान बनाने के प्रयास शामिल हैं। चुनौतियों के बावजूद भारत में महंगाई प्रबंधन के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि भारत की खुदरा महंगाई धीरे-धीरे वित्त वर्ष 2026 में लगभग 4 प्रतिशत के लक्ष्य के अनुरूप हो जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : छत्तीसगढ़ में रिश्तों का कत्ल, पिता ने डंडे से वार कर बेटे की ली जान, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    CG Train Update : रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

    July 21, 2026

    PM Residence Protest : राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, विपक्षी दलों ने जताया विरोध

    July 21, 2026

    CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप से इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    July 21, 2026

    CG Crime : ‘मैं गुरु, तुम चेला’ कहने पर किन्नर की हत्या, शराब पार्टी में साथी ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    समय पर जांच और शासन की योजना से मिली नई जिंदगी

    July 21, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Crime : छत्तीसगढ़ में रिश्तों का कत्ल, पिता ने डंडे से वार कर बेटे की ली जान, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026

    CG Train Update : रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

    July 21, 2026

    PM Residence Protest : राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, विपक्षी दलों ने जताया विरोध

    July 21, 2026

    CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप से इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    July 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.