Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
⏩ नया साल 2025 के शुभारंभ होते ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने आदेशित किया गया है। ⏩ इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छिकारा (IAS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया था। बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों…
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। आज शाम तक चुनाव चिन्ह भी जारी हो जाएगा। 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही 7 जगह बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। नाम वापसी के आखिरी दिन फिर कांग्रेस को झटके लगे हैं। रायगढ़ नगर निगम से 2 पार्षद प्रत्याशी और भिलाई से एक कांग्रेस कैंडिडेट ने नाम वापस लिया है। ऐसे में तीनों जगह बीजेपी कैंडिडेट को वॉकओवर मिल गया है। रायगढ़ में इस दौरान कांग्रेस-बीजेपी में विवाद के भी हालात बने। महापौर पद…
गरियाबंद : मैनपुर थाना क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अलग-अलग जगहों से आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है. इस दौरान बीजीएल राउण्ड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, कैंची समेत कई नक्सल बरामद किया है. दरअसल, ग्राम भालूडीग्गी और बेसराझर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला बल गरियाबंद टीम ई-30 और 65 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बल बी.डी.एस टीम ने आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया. सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जंगल में बीजीएल राउण्ड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए…
रायपुर : नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी के साथ 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा. वहीं 23 फरवरी को रविवार होने वाले की वजह से अलग से सार्वजनिक…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फ्रॉड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का जोनल मैनेजर के पद पर पदस्थ था और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से कंपनी में पैसे निवेश करवा रहा था. लोगों से मोटी रकम ठगने के बाद कंपनी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय रांची के शिवम गार्डन…
प्रयागराज: बॉलीवुड अदाकारा रहीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है. साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी आचार्य महामंडलेश्वर का पद छीन लिया गया है. लक्ष्मी ने ही ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास का ने यह फैसला लिया है. ऋषि अजय दास ने बताया कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान किया जाएगा. ऋषि अजय दास कहा, ‘आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी तथा कथित ने असंवैधानिक ही नहीं अपितु सनातन धर्म व देश हित को छोड़कर ममता कुलकर्णी जैसे देशद्रोह के मामले में लिप्त…
वाशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच घातक जंग के संकेतों ने दुनिया में हड़कंप मचाना शुरू कर दिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही चीन की विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत के बाद उन्हें जद में रहने की नसीहत देने का दावा किया था। मगर अब राष्ट्रपति ट्रंप के मंत्री के हमलावर तेवर ने सबके होश उड़ा दिए हैं। ट्रंप की कैबिनेट में विदेश मंत्री रुबियो ने चीन को अमेरिका के लिए एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बताते हुए कहा है कि 21वीं सदी का इतिहास मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच घटित…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, इसमें केस में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की एफआरटी (फेस रिकग्नेशन टेस्ट) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साधारण भाषा में कहें तो सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का चेहरा मैच हो गया है. सैफ अली खान पर हुए मामले में जिस आरोपी को पकड़ा गया था, उसको लेकर शक जताया जा रहा था. कई लोगों का कहना था कि जिसे पकड़ा गया है, उसकी शक्ल सीसीटीवी फुटेज वाले आरोपी से मेल नहीं खा रही है. लेकिन अब इस मामले का सच भी सामने आ गया है.…
Virat Kohli out in Ranju Trophy Match: ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है, जब क्रिकेट जगत की नजर किसी रणजी मुकाबले पर हो। विराट कोहली भले ही इस वक्त अपने फार्म में ना हों, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खेलते हुए देखने के लिए दिल्ली का स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया। लेकिन उस वक्त जबरदस्त निराशा हाथ लगी, जब कोहली केवल एक चौका लगाकर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से रन नहीं निकले और पूरे स्टेडियम में एक तरह से सन्नाटा सा छा गया। करीब 12 साल बाद रणजी मैच खेलने के लिए उतरे कोहली …
