Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अमेरिका और चीन के बीच 21वीं सदी में सबसे बड़ी जंग की आहट, ट्रंप के मंत्री ने कहा-“जो होगा वह इतिहास बनेगा”
    Featured

    अमेरिका और चीन के बीच 21वीं सदी में सबसे बड़ी जंग की आहट, ट्रंप के मंत्री ने कहा-“जो होगा वह इतिहास बनेगा”

    News EditorBy News EditorJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच घातक जंग के संकेतों ने दुनिया में हड़कंप मचाना शुरू कर दिया है। अभी कुछ दिनों पहले ही चीन की विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत के बाद उन्हें जद में रहने की नसीहत देने का दावा किया था। मगर अब राष्ट्रपति ट्रंप के मंत्री के हमलावर तेवर ने सबके होश उड़ा दिए हैं। ट्रंप की कैबिनेट में विदेश मंत्री रुबियो ने चीन को अमेरिका के लिए एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बताते हुए कहा है कि 21वीं सदी का इतिहास मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच घटित घटनाओं पर आधारित होगा।

    रुबियो का यह बयान अमेरिका और चीन के बीच बड़ी टकराहट की आशंका को जाहिर करने वाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच 21वीं सदी में जो कुछ होगा वह इतिहास बनेगा। जाहिर है कि चीन की दादागिरी के खिलाफ अब ट्रंप सरकार के तेवर बेहद सख्त होने वाले हैं।  रूबियो ने बृहस्पतिवार को मेगन केली शो में मेगन केली को दिए साक्षात्कार में कहा, “चीन दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनना चाहता है और वे ऐसा हमारी कीमत पर करना चाहते हैं। यह हमारे राष्ट्रीय हित में नहीं है और हम इस पर ध्यान देने जा रहे हैं।

    अमेरिका के रहते चीन नहीं होने पाएगा नंबर 1

    मार्को रुबियो ने साफ कहा कि अमेरिका चीन की महत्वाकांक्षा को पूरी नहीं होने देगा।  हम इस पर युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन हम इस पर गौर करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “चीन के मामले में दो बातें हैं। एक तो वे हमारे राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं; और दूसरी यह परिपक्व अहसास है कि चाहे कुछ भी हो जाए, चीन एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बनने जा रहा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को इससे निपटना होगा। उन्होंने कहा, “21वीं सदी का इतिहास मुख्य रूप से अमेरिका और चीन के बीच हुई घटनाओं पर आधारित होगा। इसलिए हमारा यह दिखावा करना कि हम किसी भी तरह से उनके साथ बातचीत नहीं करने जा रहे हैं, बेतुका है।”

    अमेरिका देगा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता

    रुबियो ने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अमेरिका की दशकों पुरानी नीतियों की आलोचना की, जिसके तहत चीन को एक विकासशील देश माना गया तथा यह मानकर उसे अनुचित व्यापार और प्रौद्योगिकी प्रथाओं का फायदा उठाने दिया गया कि वह अमेरिकी मूल्यों को अपना लेगा। इसके बजाय, उन्होंने कहा, चीन बिना किसी बदलाव के समृद्ध होता गया और अब भी इन लाभों की तलाश कर रहा है। विदेश मंत्री बनने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में रूबियो ने कहा, “इसे रोकना होगा”। उन्होंने कहा कि विश्व के बारे में चीन की धारणा यह है कि 2035 या 2050 तक वे अनिवार्यतः विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन जायेंगे।

    अमेरिका अब चीन से छीनेगा पनामा नहर

    उन्होंने कहा कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था वाली महान शक्ति है और वह वैश्विक शक्ति बनेगा, लेकिन यह अमेरिका की कीमत पर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “अंततः जब आप चीन जैसी महान शक्तियों के साथ काम कर रहे हैं, तो यह उनके राष्ट्रपति और हमारे राष्ट्रपति के उच्चतम स्तर पर होगा।” एक प्रश्न के उत्तर में रूबियो ने कहा कि अमेरिका चीन को पनामा नहर पर नियंत्रण नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, “हम किसी भी विदेशी ताकत – खासकर चीन – को इस तरह का संभावित नियंत्रण रखने की अनुमति नहीं दे सकते, जैसा कि वे कर रहे हैं। ऐसा जारी नहीं रह सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.