Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
India vs England T20 series: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला हार चुकी है। उम्मीद की जा रही थी कि लगातार तीसरी जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज भी अभी ही अपने नाम कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब भारत को सीरीज जीत के लिए कुछ इंतजार करना होगा। इस बीच बड़ी बात ये है कि भारतीय टीम इस सीरीज में नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। लेकिन अब ये रणनीति बुरी तरह से फ्लॉप होती हुई दिख रही है। कहीं ना ही तीसरे मैच में हार की वजह ये रणनीति भी रही।…
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने 1154 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल, पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप के लिए किया जा रहा है, और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी 2025 है. उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सिलेक्शन प्रोसेस और ऐप्लकेशन फीस जैसी जरूरी जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई डिटेल्स पढ़ सकते हैं. इन पदों पर होनी है भर्ती दानापुर डिवीजन – 675 पद धनबाद डिवीजन…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ISRO ने आज लॉन्च की सेंचुरी लगा दी। आज सुबह ठीक 6 बजकर 23 मिनट पर इसरो श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना 100वां मिशन लॉन्च किया। इस ऐतिहासिक मिशन के तहत GSLV-F15 रॉकेट को लॉन्च किया गया, जिसने नेविगेशन सेटेलाइट NVS-02 उपग्रह को सफलतापूर्वक जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया। आज से तकरीबन 4 दशक पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने वो दौर भी देखा जब रॉकेट के हिस्सों को बैलगाड़ी और साइकिल के पीछे बांधकर मिशन लॉन्च के लिए ले जाया जाता था, लेकिन आज…
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से भगदड़ जैसी स्थिति के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं. पीएम मोदी खुद कुंभ की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं. महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी भी सीएम योगी से चार बार बात कर चुके हैं. पीएम मोदी ने स्थिति सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हुए हैं. अभी हालात नियंत्रण में हैं. प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है और जो घटना हुई है, वह बैरिकेड को फांदने के कारण…
Mauni Amavasya Snan Benefits: मौनी अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन को पवित्रता, तपस्या और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना गया है। आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दुर्लभ त्रिवेणी योग बन रहा है, ऐसे में इस दिन स्नान व दान का महत्व बढ़ गया है। जानकारी दे दें कि मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने का खासा महत्व बताया गया है। मौनी अमावस्या को मौन व्रत के जरिए जातक आत्मसंयम रखता है। शुभ मुहूर्त का समय मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले मौन धारण करके स्नान करने का अधिक महत्व है। इस साल…
दुर्ग : दुर्ग के भिलाई के कुरुद रोड पर एक बिल्डर की कार में धमाके की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने कार में बम लगाया गया था, जिसके बाद धमाका हुआ। बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे। कार ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार ब्लास्ट…
दंतेवाड़ा : जिले में एक युवक ने 54 साल की महिला को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है। उसका कहना था कि महिला की नातिन ने उसकी बुआ का राशन कार्ड फाड़ दिया है। अब उसे राशन नहीं मिलेगा। यही कहकर महिला की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के नड़ेनार गांव में वारदात हुई है। इस गांव का रहने वाला युवक जोगा मरकाम (19) गांव की रहने वाली महिला बुधरी पोडियामी के घर पहुंच गया। उनसे कहा मेरी बुआ अकेली रहती…
रायपुर : राजधानी के पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने महिला पंप कर्मचारी की बेदम पिटाई कर दी. पीड़ित महिला की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी लल्ला बांधे ने महिला कर्मचारी की पिटाई की है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
रायपुर : राजधानी रायपुर में राइस मिलर्स और शो रूम संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. आईटी की टीम सुबह से सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच कर कर रही है. दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है.
29 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। आपके लिए 29 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने…
