Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » टीम इंडिया की स्पेशल रणनीति हुई फेल, आखिर किसने बनाया ये प्लान
    Chhattisgarh

    टीम इंडिया की स्पेशल रणनीति हुई फेल, आखिर किसने बनाया ये प्लान

    News EditorBy News EditorJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    India vs England T20 series: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला हार चुकी है। उम्मीद की जा रही थी कि लगातार तीसरी जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज भी अभी ही अपने नाम कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब भारत को सीरीज जीत के लिए कुछ इंतजार करना होगा। इस बीच बड़ी बात ये है कि भारतीय टीम इस सीरीज में नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। लेकिन अब ये रणनीति बुरी तरह से फ्लॉप होती हुई दिख रही है। कहीं ना ही तीसरे मैच में हार की वजह ये रणनीति भी रही। इसलिए अब इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

    बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के कॉबिनेशन के साथ उतर रही है टीम 

    टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। टीम की कोशिश होती है कि जब बल्लेबाजी आए तो क्रीज पर एक बाएं हाथ का और एक दाएं हाथ बल्लेबाज रहे। यही कारण है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कौन आएगा, ये पहला विकेट गिरने के बाद तय होता है। दरअसल इस सीरीज में ओपनिंग की जिम्मेदारी बाएं हाथ के अभिषेक शर्मा और दाएं हाथ के संजू सैमसन उतरते हैं। अगर संजू सैमसन आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर खेलने के लिए आते हैं, वहीं अगर अभिषेक शर्मा पहले आउट हुए तो तिलक वर्मा को तीन नंबर पर भेजा जाता है। ये सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है। अगर ऐसा कुछ प्लान है तो ये टॉप बल्लेबाजों में तो चल सकता है, लेकिन अगर इसको लेकर गांठ बांध ली जाए तो ये घातक भी हो सकता है, जो तीसरे मैच में दिखा भी।

    नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आए ध्रुव जुरेल 

    तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही बदलाव किया। अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया और उनकी जगह मोहम्मद शमी को खेलने का मौका मिला। दूसरे मैच में भी ध्रुव जुरेल खेल रहे थे और इस मुकाबले में भी उन्हें मौका दिया गया। खास बात ये थी कि ध्रुव ऑलराउंडर नहीं हैं, वे कीपिंग करते हैं, लेकिन इस सीरीज में संजू सैमसन कीपर हैं। यानी ध्रुव जुरेल एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेल रहे हैं। लेकिन ये समझ से परे है कि एक प्रॉपर बल्लेबाज को नंबर आठ पर बल्लेबाजी कराने का क्या मतलब है।

    अब टीम इंडिया को नए सिरे से बनानी होगी रणनीति 

    दरअसल टीम इंडिया की यही रणनीति इस हार के पीछे रही कि एक बाएं हाथ का और एक दाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर रहे। हार्दिक पांड्या खेल रहे थे, इसलिए बाएं हाथ के अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पहले खेलने आए और उसके बाद नंबर आया ध्रुव जुरेल का। जब जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। वहीं नए बल्लेबाज के लिए आते ही तेजी से रन बनाना आसान नहीं होता। ऐसा ही हुआ भी। अगर ध्रुव जुरेल नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए आते तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था। लेकिन अब देखना होगा कि प्लान बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया अगले मैच में कुछ बदलाव होता है कि नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

    April 29, 2026

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.