Author: News Editor

कोरबा : महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही उनके नामांकन दाखिल करने का दौर शुरु हो गया है। सोमवार को नगर निगम कोरबा से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान उनके साथ वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद,सभापति श्याम सुंदर सोनी,पूर्व सभापति संतोष राठौर के साथ ही पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

रायपुर : ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी के मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी ने रायपुर और दुर्ग के साथ चंलकुला में छापा मारा है। ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएसी क अफसरों के साथ ही मेडिकल सप्‍लायरों के यहां चल रही है। ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की तरफ से इस मामले में विस्तृत बयान जारी किया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक सुबह से ही कार्रवाई चल रही है।

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है. नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस द्वारा आज जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में एक बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली है. कांग्रेस ने महिला आरक्षित बरमकेला नगर पंचायत के लिए पुरुष का नाम घोषित कर दिया है. इस पर अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की चुटकी ली है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची साझा करते हुए लिखा कि…

Read More

कोरबा : 10 साल में कोरबा शहर को कांग्रेस के खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक बड़ी उपलब्धि नहीं है। उक्त बातें नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था उसे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पूरी की जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक ऑटो चालक ने मंदिर में पहुंच कर हनुमान चालीसा बंद करने की धमकी दी है.  पूरी घटना आज सुबह 7:00 की है जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.  जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर में रोज की तरह हनुमान चालीसा स्पीकर पर बज रहा था. जानकारी के मुताबिक इसी बीच अचानक एक ऑटो चालक इशहाक खान मंदिर पहुंचा और वहां खड़े व्यक्ति को धमकी देने लगा कि ‘इतना हिंदू बनने का शौक है, तो अयोध्या जाओ… यहां हिंदू-हिंदू मत करो, नहीं तो मंदिर से…

Read More

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग में अब 10 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में क्या-क्या ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने किया…

Read More

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने माना कि कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार Covid-19 वायरस की उत्पत्ति एक प्रयोगशाला में हुई है। सीआईए का ये दावा ट्रंप सरकार की ओर से चीन की ओर उंगली उठाता है। इसके साथ ही सीआईए ने ये भी स्वीकार किया कि उसे अपनी जासूसी एजेंसी के इस निष्कर्ष पर कम विश्वास है। शनिवार को रिपोर्ट की गई सार्वजनिक कोरोना की उत्पत्ति को लेकर यह निष्कर्ष किसी नई खुफिया जानकारी का नतीजा नहीं है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट पूर्व की बाइडेन सरकार और पूर्व सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स के कहने पर पूरी हुई थी।…

Read More

‘महाकुंभ’ का पवन मेला प्रयागराज में जारी है। इस खास मौके पर देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुच रहे हैं। यहां पहुंचे आम से लेकर खास लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कई लोग नदी किनारे कल्पवास भी कर रहे हैं। आस्था के इस पावन पर्व में बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शिरकत कर रहे हैं। कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा भी बीते दिन चेहरा छिपाए आम लोगों की तरह ही प्रयागराज में घूमते दिखे, इसकी झलक भी उन्होंने साझा की। सपना चौधरी ने भी संगम में स्नान किया। वहीं एक्ट्रेस ममता कुल्कर्णी ने…

Read More

Jasprit Bumrah Fitness Report : दुबई में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की टीम इंडिया की उम्मीदों को एक और झटका लगा है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बड़े आयोजन के लिए जसप्रीत बुमराह का 100% फिट होना ‘चमत्कार’ की तरह होगा. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के बाद से बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. खबरों के मुताबिक तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड में डॉ. रोवन स्काउटन के संपर्क में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इलाज के लिए न्यूजीलैंड आने वाले हैं. हालांकि, टूर्नामेंट के लिए उनके 100% फिट होने…

Read More

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी, 2025 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BDL की आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2025 है, जबकि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 28 फरवरी, 2025 तक जमा करनी होगी. भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को बीई/ बीटेक/ एमबीए/ एमए/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/ ICAI/ ICWAI आदि पास होना…

Read More