Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘महाकुंभ’ में फक्कड़ों सा हुआ ‘बनराकस’ की पत्नी का हाल, गली-गली घूम रहीं एक्ट्रेस, जी रहीं ऐसी जिंदगी
    Entertainment

    ‘महाकुंभ’ में फक्कड़ों सा हुआ ‘बनराकस’ की पत्नी का हाल, गली-गली घूम रहीं एक्ट्रेस, जी रहीं ऐसी जिंदगी

    News EditorBy News EditorJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘महाकुंभ’ का पवन मेला प्रयागराज में जारी है। इस खास मौके पर देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुच रहे हैं। यहां पहुंचे आम से लेकर खास लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कई लोग नदी किनारे कल्पवास भी कर रहे हैं। आस्था के इस पावन पर्व में बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शिरकत कर रहे हैं। कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा भी बीते दिन चेहरा छिपाए आम लोगों की तरह ही प्रयागराज में घूमते दिखे, इसकी झलक भी उन्होंने साझा की। सपना चौधरी ने भी संगम में स्नान किया। वहीं एक्ट्रेस ममता कुल्कर्णी ने इसी दौरान संन्यास भी ले लिया। इन्हीं सितारों के बीच ‘पंचायत’ के बनराकस की पत्नी क्रांति देवी यानी एक्ट्रेस सुनीता रजवार भी पहुंची हुई हैं। वो जिस तरह से महाकुंभ में अपने दिन काट रही हैं, वो देखने लायक है।

    सादगी से जी रही सुनीता

    ‘पंचायत’ के बनराकस की पत्नी क्रांति देवी का किरदार हो या ‘गुल्लक’ में बिट्टू की मम्मी का, हर किरदार को सुनीता रजवार पर्दे पर शानदार तरीके से उतारने के लिए जानी जाती हैं। कमाल की एक्ट्रेस सुनीता रजवार अपने छोटे-छोटे रोल में भी जान फूंक देती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर ही उन्होंने अपनी अलग पहचान इंडस्ट्री में बनाई है। अब एक्ट्रेस अपने काम से ब्रेक लेकर संगम नगर पहुंची हुई हैं। प्रयागराज में लगे ‘महाकुंभ’ में वो एक आम सी जिंदगी गुजार रही हैं। बॉलीवुड की लाइमलाइट भरी दुनिया से दूर वो एक सादगी भरी जिंगदी बिता रही हैं। इसकी झलकियां भी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं।

    https://www.instagram.com/reel/DFQrWW8oVXL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fbaa0524-9661-42e9-96c5-8443e6be901e

    इस तरह बिता रहीं दिन

    ‘महाकुंभ’ में सुनीता रजवार एकदम मामुली से टेंट में रह रही हैं। फकीरों और साधुओं के बीच ही वो खाना खा रही हैं। जमीन पर सोने से लेकर आम लोगों के लिए लगे नलों से पानी भर रही हैं। साधु-संतों के बीच भी उन्हें घूमते देखा जा सकता है। मेले में मिलने वाले लोगों के टेंट में बने खाने को ही वो अपना आहार बना रही हैं। अलग-अलग शिविरों में सुनीता जाकर वीडियो बना रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी कि उन्होंने कल्पवास किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कल्पवास में लोगों को करीब से जानने का मौका मिला। कंक्रीट से बनी इमारतों से कई गुना सेफ हैं ये कपड़ों के टेंट। न ताला लगाने की चिंता न चोरी का डर, यहां 40 करोड़ लोग कर रहे हैं आपकी हिफाजत, यही है भव्य कुंभ यही है दिव्य कुंभ… यही है महाकुंभ… हर हर महादेव…हर हर गंगे।’

    लोगों का रिएक्शन

    सुनीता रजवार के इन वीडियोज को देखने के बाद कई लोग हैरत में भी पड़ गए हैं। वहीं उनके कई चाहने वाले उनकी सरलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘एक्टर होकर भी इतनी सरलता कैसे आती है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘महाकुंभ का असर ही कुछ ऐसा है कि सितारे भी सरल हो गए हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘सुनीता का यही अंदाज उन्हें बाकी लोगों से बिल्कुल अलग बनाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.