Author: News Editor

कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर संग हुए रेप और मर्डर मामले में सियालदह कोर्ट का फैसला आ चुका है। सियालदह कोर्ट में न्यायाधीश अनिर्बान दास ने आरजीकल मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने सियालदह कोर्ट के फैसले को कोलकाता उच्च न्यायालय में चैलेंज किया है। दरअसल बंगाल सरकार ने दोषी संजय रॉय की अधिकतम सजा के लिए कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बंगाल सरकार ने जस्टिस देवांशु भट्टाचार्य की डिवीजन…

Read More

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शहजाद मेघालय से बहने वाली दावकी नदी पार करके भारत आया था। उसने सिम कार्ड खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल के एक नागरिक का आधार कार्ड इस्तेमाल किया था। सैफ अली खान के घर में घुसकर गुरुवार को उन पर चाकू से हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का नागरिक है और उसने बताया कि उसने भारत में दाखिल होने के लिए 7 महीने पहले मेघालय से होकर बहने वाली दावकी नदी पार की थी। इसके बाद उसने पश्चिम बंगाल के एक नागरिक का आधार कार्ड इस्तेमाल करके एक सिम कार्ड खरीदा…

Read More

Turkey Fire Ski Resort Hotel: उत्तर पश्चिमी तुर्किए में स्थित एक स्की रिजॉर्ट के होटल में सोमवार देर रात को आग लग जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। गृहमंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि आग बोलू प्रांत के कार्तलकाया रिजॉर्ट में एक होटल के रेस्तरां में लगी थी। टेलीविजन पर दिखाए गए आग के दृश्यों में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी हुई दिख रही है। आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल…

Read More

ICC U19 Women’s World Cup 2025: हर युवा क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना देखता है और अगर यह सपना सच हो जाता है तो उस युवा खिलाड़ी की कोशिश अपने डेब्यू को यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के साथ, जिन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। 19 साल की वैष्णवी शर्मा को मलेशिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक…

Read More

Odisha Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. ओडिशा सरकार ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में सब इंस्पेक्टर के कुल 609 पदों पर भर्ती की जाएगी. अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर आर्म्ड के 253 पद भरे जाएंगे. साथ ही स्टेशन अफसर फायर सर्विस के 47 पद और असिस्टेंट जेलर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों के तहत यह चुनाव 2025 में संपन्न होंगे। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। नगरीय निकायों में 10 नगर निगमों और 114 नगर पंचायतों में चुनाव राज्य में कुल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में आम चुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त दुर्ग और सुकमा जिलों के कुछ रिक्त वार्डों के लिए उपचुनाव भी कराए जाएंगे। नगरीय निकाय चुनाव…

Read More

रायपुर : रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल की आज शादी है. शादी से पहले आयोजित संगीत कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी सरिता के साथ झूमकर नाचे. बृजमोहन अग्रवाल अपने जीवंत सम्पर्कों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं. इस वजह से दिल्ली से लेकर भोपाल और छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लगभग सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को न्यौता भेजा गया है. शादी के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. पिछले दिनों बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार दिल्ली पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था. प्रधानमंत्री ने उनके…

Read More

रायपुर : अंबिकापुर के महामाया पहाड़ से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई सोमवार से शुरू हुई है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अतिक्रमण को कांग्रेस की तुष्टिकरण की गंदी राजनीति करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट किए अपने रिल में कहा, “छत्तीसगढ़ के माथे अर्थात सरगुजा के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के महामाया पहाड़ के सीने में बेखोफ अतिक्रमण होता रहा महामाया पहाड़ सिसकता रहा. दुर्भाग्य कि सब कुछ बदस्तूर जारी रहा है. कल सुबह महामाया पहाड़ की इस सिसकती आवाज को सुनकर प्रशासन…

Read More

गरियाबंद : एक व्यक्ति ने दुष्कर्म में असफल होने पर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह…

Read More

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी. ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले…

Read More