Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, 5 रन देकर झटके 5 विकेट, भारत ने महज 2.5 ओवर में जीता मैच
    Chhattisgarh

    डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, 5 रन देकर झटके 5 विकेट, भारत ने महज 2.5 ओवर में जीता मैच

    News EditorBy News EditorJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ICC U19 Women’s World Cup 2025: हर युवा क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना देखता है और अगर यह सपना सच हो जाता है तो उस युवा खिलाड़ी की कोशिश अपने डेब्यू को यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के साथ, जिन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। 19 साल की वैष्णवी शर्मा को मलेशिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने महज 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह मलेशिया की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 31 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 2.5 ओवरों में 32 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली टीम इंडिया ने मलेशिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। मलेशिया के 11 में से 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नही खोल पाए। बाकी बचे 7 बल्लेबाज भी सिर्फ सिंगल डिजिट में स्कोर बनाकर आउट हो गए। 5 रन टीम के बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। मलेशिया की सलामी बल्लेबाज नूर अलिया हेयरुन और हुस्ना ने 5-5 रन बनाए। भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और महज 4 ओवर में 5 रन देकर आधी टीम को आउट करने का बड़ा कारनामा किया। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। वैष्णवी शर्मा का ये गेंदबाजी प्रदर्शन ICC U19 वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड की एली एंडरसन के नाम था। एली ने 2023 U19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    वैष्णवी शर्मा के अलावा आयुषी शुक्ला ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया जबकि जोशीता वी जे को एक सफलता मिली। भारत के लिए बल्लेबाजी में गोंगाडी त्रिशा और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए अपनी टीम को 3 ओवर के भीतर लक्ष्य तक पहुंचाया। गोंगाडी त्रिशा ने 12 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, कमलिनी ने 4 रन बनाए और नाबाद लौटी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026

    President Draupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 22-23 अक्टूबर के कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों पर नजर

    October 17, 2026

    बिहान योजना से जुड़कर पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उत्पादों के निर्माण को बनाया आजीविका का आधार

    October 17, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

    October 17, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

    October 17, 2026

    दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

    October 17, 2026

    त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.