Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मणिपुर में पिछले 3 महीने से जारी हिंसा एक बार फिर भड़क गई है. राज्य के बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में पिछले 3 दिनों के दौरान हुई हिंसा में एक आदिवासी गीतकार और एक ग्राम रक्षा स्वयंसेवक समेत 5 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 20 अन्य घायल हो गए. राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच गोलीबारी अब भी जारी है. विष्णुपुर और चुराचांदपुर में जातीय हिंसा सूत्रों ने बताया कि बीते 3 दिनों में लगातार गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 6 से 7 थी, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं…
भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजे गए चंद्रयान 3 ने दुनिया को पहली बार चांद पर आए भूकंप की जानकारी दी है। इसरो के अनुसार चंद्रमा पर यह भूकंप विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की मौजूदगी में आया। इसरो ने चांद पर हुई इस भूकंपीय गतिविधि को पहली बार रिकॉर्ड करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही दुनिया को यह पता चल गया है कि धरती की तरह चांद पर भी भूकंप आता है। भूकंप आने के बाद भी लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर चांद पर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसरो ने बताया कि चंद्रमा पर चंद्र…
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब अपने सोलर मिशन के तरह पहला यान आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार है। इसकी काउंटडाउन आज से शुरू होगा। इसरो आदित्य एल-1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च करेगा। इसरो के इस अहम मिशन को पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट की मदद से 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने प्वाइंट एल-1 तक पहुंचेगा और इसरो को अपना डेटा भेजना शुरू कर देगा। चंद्रयान-3 की तरह यह भी अलग-अलग कक्षा से…
नई दिल्ली : वन नेशन वन इलेक्शन के लिए केंद्र सरकार ने एक कमिटी का गठन कर दिया है। यह कमिटी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित की गई है। थोड़ी देर में इस कमिटी के सदस्यों का ऐलान होगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसी चर्चा है कि सरकार संसद में वन नेशन वन इलेक्शन का बिल लेकर आ सकती है। वन नेशन वन इलेक्शन का सीधा मतलब है कि देश में होने वाले सारे चुनाव एक साथ करा लिए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई बार वन…
ज्योतिष के अनुसार 1 सितंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मेष राशि वाले किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है और आप अपने बिजनेस की कुछ डीलों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होंगी, उसके बाद ही वह पूरी होती…
ब्रेकिंग कोरबा दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव भेजे गए लाइन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लगातार उड़ रही धज्जियों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि अपराधी तरह-तरह के अपराधों को तो अंजाम देकर चहुँओर असुरक्षा का माहौल बनाए ही बैठे हैं, लेकिन अब तो जिन्हें कानून का रखवाला कहा जाता है, उन पर हमले एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा है। यह दुरूह स्थिति प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन पर मुहर लगाने के लिए पर्याप्त है। भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले के ग्राम खड़गवाँ…
बालकोनगर, 31 अगस्त, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ रक्षा बंधन का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कंपनी के कर्मचारियों ने सेफ्टी और सिक्योरिटी कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके समर्पित भाव के प्रति सराहना व्यक्त की। इसके साथ ही विश्वास एवं अटूट प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार से एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हुए बालको ने समुदाय के साथ उत्सव मनाकार अपने आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया। बालको में कर्मचारियों को उनके सुरक्षा चैंपियन द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा की…
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में की नजर टिकी हुई है। ऐसे में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसे लेकर गुरुवार से एक भी फिर भाजपा के केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा छत्तीसगढ़ में लगने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज रायपुर पहुंच रहे हैं। वहीं 1 और 2 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस इन दिनों छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति पर है। जिसके चलते पार्टी के शीर्ष नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने शांति सरोवर आश्रम पहुंची हैं। राष्ट्रपति यहां पर विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा लगा कि मानो कोई अपना ही घर आया है। इसके बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को…
