Author: News Editor

बस्तर के कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन और प्रशासनिक दोनों का प्रभारी महामंत्री बनाया गया है। PCC चीफ और बस्तर सांसद दीपक बैज ने इन्हें नियुक्त किया है। आज 29 अगस्त को आदेश भी जारी कर दिया गया है। इधर मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करूंगा। दरअसल, मलकीत सिंह गैदू बस्तर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेहद करीबी रहे हैं। झीरम में जब नक्सलियों ने कांग्रेस के काफिले…

Read More

कोरबा : उरगा थानांतर्गत ग्राम कनकी में एक गड्ढेनुमा नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोरबा के राताखार में रहने वाले चंद्रकुमार बंजारे के रुप में की गई है। पेशे से कपड़ा व्यवसायी चंद्रकुमार प्रत्येक सोमवार को कनकी में आयोजित मेले में कपड़ा बेचने के लिए जाया करता था। चंद्रकुमार की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात बता रही है। कोरबा के राताखार ईलाके में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी की मौत का मामला सवालों के घेरे…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर आज प्रदेश बीजेपी दफ्तर में मंथन हुआ। वहीं, कांग्रेस भी अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। इसको लेकर बीजेजी और कांग्रेस में जुबानी जंग भी तेज है। 21 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी दूसरी लिस्ट के नामों पर मंथन में जुटी है। प्रदेश बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने पार्टी की ओर से कराए गए 5 सर्वे और पर्यवेक्षकों की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में…

Read More

साइबर सेल और साकरा थाना पुलिस ने 30 लाख रुपए के अवैध गांजे से भरी एक टाटा सफारी कार को जब्त करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गांजे को कार के दरवाजे डिक्की और बोनट के अंदर छुपा कर ले जा रहा था। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा एन.एच.53 ग्राम रेहटीखोल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी यू.पी. पासिंग टाटा सफारी कार बरगढ, ओडिशा की तरफ से तेज रफ्तार से महासमुन्द छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया, जो एन.एच.53 ग्राम रेहटीखोल के पास…

Read More

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन करीब आ रहा है। पूरे देश में बहनें अपने भाइयों की कलाईं पर राखियां बांधेगीं। इसी बीच खबर आ रही की इस बार पीएम मोदी की कलाई पर खास तरह की राखी बांधी जाएगी। ये राखियां बाजार में बिक रही राखियों से अलग हैं। जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के कलाई पर दरभंगा जिले के राधा झा राखी बंधेगी। इसके लिए राधा देवी अपने परिजन के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस बात की सूचना मिलने के बाद राधा देवी के…

Read More

जगदलुपर : भाजपा नेता व पूर्व सरपंच महेश गोटा पर जानलेवा हमले के आठ दिन बाद नक्‍सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्‍सलियों ने पर्चे में भाजपा नेता महेश गोटा पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कहा है कि अंदरुनी क्षेत्र के युवाओं को भाजपा से जोड़ने का काम महेश गोटा कर रहे थे, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई थी। नक्‍सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी ने महेश गोटा पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने जारी किए गए पर्चे में महेश गोटा पर पुलिस के साथ सांठगांठ…

Read More

मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। 120 दिनों से जारी हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच राज्य सरकार की मांग पर आज विधानसभा का एक दिन का सेशन होगा। CM एन बीरेन सिंह ने 21 अगस्त को राज्यपाल अनुसुइया उइके को सत्र शुरू करने की सिफारिश की थी। 22 अगस्त को राजभवन ने अधिसूचना जारी कर दी। संविधान के आर्टिकल 174 (1) के मुताबिक, किसी भी सदन में दो सत्रों में छह महीने से ज्यादा का गैप नहीं होना…

Read More

असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को गंभीर हो गई, क्योंकि इससे 1.90 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है. यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन से मिली. बुलेटिन में कहा गया है कि ऊंचे इलाकों में लगातार बारिश के कारण अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और जोरहाट के निमतीघाट में नौका सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि शिवसागर…

Read More

कोच्चि से बैंगलोर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इंडिगो द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या 6E 6482 में बम होने की झूठी धमकी दी गई। इसके बाद एयरलाइंस ने आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियों को फ्लाइट को चेक करने के लिए बुलाया। हालाकि, जांच के बाद पता चला कि बम की सूचना पूरी तरह से झूठी थी। उतारे गए यात्री रिपोर्ट के मुताबिक, कोच्चि से बैंगलोर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के टेक ऑफ से ठीक पहले बम की सूचना मिली। बम की सूचना मिलते ही…

Read More

भारत के चंद्रयान-3 के जरिए भेजे गए विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान साउथ पोल पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह से सैंपल्स जुटाने में लगा है। विक्रम लैंडर अपने कैमरे से रोवर की चहलकदमी की तस्वीरें भी भेज रहा है, जिसे लेकर इसरो (ISRO) की ओर से अपडेट दिए जा रहे हैं। इस बीच, इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की और भी तस्वीरें जारी की। इसरो ने जारी की रोवर की लेटेस्ट तस्वीरें रोवर की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए इसरो ने बताया कि रविवार को रोवर एक बड़े गड्ढे…

Read More