Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे-49 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मस्तूरी रोड पर लावर गांव के पास मेटोडोर ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे चालक और हेल्पर की जान चली गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर ने मौके पर दम तोड़ दिया वहीं एक का इलाज जारी है। शुक्रवार सुबह वेद परसदा का रहने वाला महेंद्र साहू (29) मेटाडोर में फ्लाईएश ब्रिक्स लेकर…
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर का चांद की सतह पर उतरने का वीडियो सामने आया है. इसरो (ISRO) ने ये वीडियो जारी किया है. वीडियो में विक्रम लैंडर से उतरकर रोवर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरता हुआ दिख रहा है. रोवर प्रज्ञान पर तिरंगा लगा हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि इतिहास रचने के बाद चंद्रयान-3 चांद की सतह पर मौजूद है और लगातार अपने मिशन को अंजाम दे रहा है. इसरो लगातार इससे जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहा…
साउथ अफ्रीका दौरे के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस के एथेंस पहुंच चुके हैं. ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी का यह एक दिन का आधिकारिक दौरा है. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस निमंत्रण के बाद पीएम मोदी आधिकारिक दौरे पर गए हैं. ग्रीस दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.’ आखिरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ग्रीस गई थीं. प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस के…
Aditya L1 Mission: मिशन मून के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. इसके बाद इसरो मिशन सन के तहत सूरज पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है. 2 सितंबर को इसरो पीएसएलवी रॉकेट के जरिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर (एसडीएससी एसएचएआर) श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा. इसरो का आदित्य एल1 मिशन भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का सबसे कठिन मिशन है. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा भी कि भारत अब सूरज पर तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों से अंतरिक्ष…
एक तरफ जहां G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है तो वहीं इसी कड़ी में अब G20 को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ एक आदेश जारी हुआ है. हुआ यह है कि हिंडन एयरपोर्ट के आसपास रहने वालों को नोटिस जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि हिंडन एयरपोर्ट के पास बहुमंजिला मकानों की खिड़कियां बंद रखी जाएंगी. बताया गया कि खिड़कियों से विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को खतरा है. सुरक्षा के लिहाज से दरअसल, G20 शिखर सम्मेलन को लेकर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हेडक्वार्टर का दौरा करेंगे. इस मौके पर भाजपा एक मेगा रोड शो भी करेगी. कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा कि रोड शो बेंगलुरु में जलाहल्ली सर्कल से इसरो मुख्यालय के बीच आयोजित किया जाएगा. बीजेपी नेताओं ने किया इसरो सेंटर का दौरा उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में शामिल होने का अनुरोध करता हूं.’ इसरो टेलीमेट्री,…
दिनांक 23 अगस्त 2023 को सायं 06ः04 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सकुशल उतरने पर पूरे देश में मानों खुशियॉं छा गयी लोगों ने अपने अपने तरीकों से अपनी इस खुशी को प्रदर्शित किया लोगों ने सड़कों पर भव्य आतिशबाजीयॉं करके तथा बैंड बाजों के धुन पर नाच कर अपनी खुशियॉं व्यक्त की। इसी तारतम्य में कृष्णा गु्रप के समस्त सदस्यों ने सायं 06ः10 बजे कृष्णा हुण्डई में एकत्रित होकर इस खुशी में चार चांद लगा दिया। कृष्णा गु्रप के चेयरमेन अशोक मोदी, डायरेक्टर राजा मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, साहिल अग्रवाल जी की गरिमामय…
कोरबा 24 अगस्त 2023/आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंद्रावती भवन नवा रायपुर के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 27 अगस्त 2023 को काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त योजनांतर्गत विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु पूर्व आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार की गई है। वर्ष 2023-24 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में सुबह 11 बजे से 01…
कोरबा 24 अगस्त 2023/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से आयुष्मान भारत कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल स्वास्थ्य एंड वेलनेस कार्यक्रम का संचालन जिले में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृव में संचालित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ केशरी द्वारा इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रदीप जैन जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी, जिला नोडल अधिकारी आर के एस सहित कार्यक्रम के मास्टर…
कोरबा 24 अगस्त 2023/ जिले में 01 जून से अब तक 701 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 अगस्त तक औसत वर्षा 842.3 मिमी हुई है। बीते 24 घण्टों में जिले में 15.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 682.6 मिमी, भैंसमा में 802.9 मिमी, करतला में 712.4 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 768.6 मिमी, पाली में 641.8 मिमी, हरदीबाजार में 551.6 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 685.8 मिमी एवं पसान में 644.6 मिमी वर्षा…
