Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 24 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती दोपहर 02 बजे से 04ः15 बजे होगी। जिले में प्रथम पाली की पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती परीक्षा हेतु कुल 46 परीक्षा केंद्र एवं द्वितीय पाली की पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु 04 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती परीक्षा में कुल 14604 एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा में कुल 1631…
कोरबा 24 अगस्त 2023/ जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान एवं नये मतदाताओं को प्रेरित कर नाम जुड़वाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासकीय विभागों द्वारा भी अपने एवं अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न वार्डों में जाकर आमजनों को भी मताधिकार की उपयोगिता बताते हुए मतदान में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में उद्यानिकी विभाग द्वारा आज…
कोरबा 24 अगस्त 2023/महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव सामने आ रहे हैं। रीपा के माध्यम से उन्हें रोजगार का प्रमुख जरिया मिला है। जहां संचालित आजीविका संवर्धन कार्यों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के जनपद पंचायत करतला के ग्राम कोटमेर में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक केंद्र में तेल प्रसंस्करण, दाल प्रसंस्करण, आचार-पापड़ निर्माण जैसे विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। इनसे महिलाओं को अपने घर के पास ही नियमित रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है और वे आत्मनिर्भर बन…
विधायक प्रवास कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में सेक्टर 2 में मंडल स्तरीय बैठक में बिहार के चनपटिया के विधायक श्री उमाकांत सिंह एवं दया सिंह उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम ,पूर्व मंडल भाजपा एक दिवसीय प्रभारी ने कहा कि छतीसगढ़ में इस बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना सुनिश्चित है। यहां की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित है, निश्चित ही अबकी बार छतीसगढ़ में बदलाव होने जा रहा है, जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है, जिसकी पहचान जनता बनेगी आमजनों को सुविधा सम्पन्न और…
गरियाबंद 24 अगस्त 2023/ जिले के स्कूली बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बोलेगा बचपन अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न विधाओं में कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों के विशिष्ट प्रतिभा को आगे लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बोलेगा बचपन अभियान के फलस्वरूप बच्चों की अद्भुत प्रतिभा सामने आ रही है। साथ ही बच्चों को आत्मविश्वास के साथ बेझिझक बोलने का अभ्यास भी हो रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों को कविता, आत्म परिचय, श्रुति…
गरियाबंद 24 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड गरियाबंद के ग्राम नागाबुड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक अस्त्र तीर कमान, धनुष के साथ…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पाली पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलडोजर भेंट किया। इस भेंट पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) के कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान हैं। राष्ट्रवादी विचारों के साथ प्रदेश में विकास और शांति स्थापित हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ चाहती है कि छत्तीसगढ़ में अपराध, अपराधियों और जिहादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी…
कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के कार्यकारणी की बैठक दिनाक 23 तारीख दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से रखी गयी थी यह बैठक दोपहर 1 बजे तक चली बैठक में मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद शब्बीर अहमद असरफी ,अध्यक्ष हाजी अखलाक खान असरफी, जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी ,सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली समेत सुन्नी मुस्लिम जमात की कार्यकारिणी उपस्थित थे बैठक में मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई जिसमें । 1)सुन्नी मुस्लिम जमात में मेम्बर सीप सदस्यता अभियान को लेकर 2) लेखा जोखा को लेकर 3)मरकज़ी सीरत कमेटी को लेकर चर्चा हुई 4) ईद मिलादुन्नबी…
जापान ने समुद्र में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का रेडियोएक्टिव पानी पैसिफिक महासागर में छोड़ना शुरू कर दिया। जापानी समय के मुताबिक दोपहर 1:03 बजे ये प्रोसेस शुरू किया गया। जापान टाइम्स ने बताया है कि पहले दिन करीब 2 लाख लीटर पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद इसे बढ़ाकर 4.60 लाख लीटर कर दिया जाएगा। न्यूक्लियर प्लांट को मेंटेन करने वाली कंपनी TEPCO ने बताया कि सबसे पहले सैंपल के तौर पर शुरुआती टैंक से थोड़ा पानी छोड़ा गया। इसके पहले और बाद में सभी कंडीशन्स चेक की गईं। इसमें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई। प्लांट से पानी को रिलीज करने…
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत चेक वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें एचडीएफसी बैंक के द्वारा स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता प्रताप प्रदाय की गई इस वित्तीय वर्ष में 12 स्वयं सहायता समूह को hdfcbank प्रति समूह के हिसाब से राशि प्रदाय की गई है check distribution चेक डिस्ट्रीब्यूशन नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कर के द्वारा और एचडीएफसी के जोनल हेड विनीत धारीवाल एवं अन्य उपस्थित बैंक के कर्मचारियों द्वारा दिया गया जिसमें.बोल बम समूह को चेक वितरण किया गया इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 समूहों को 30 लख रुपए की वित्तीय सहायता एचडीएफसी…
