Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजीव कुमार और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आरके गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एनएन बुटोलिया, प्रधान सचिव एसबी जोशी और…
जगदलपुर से उमरकोट ओड़िशा जाने वाली गुप्ता ट्रेवल्स में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ बस रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा. कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, बोरिगुमा के पास ओड़िशा जा रही गुप्ता बस की टायर फटने से बस में आग लग गई. आसपास के लोगों ने बस में आग लगता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया. वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-24-at-1.54.08-PM.mp4
महासमुंद : पीएम श्री के लिए चयनित स्कूल में प्रधान पाठक पर छात्रों और पालकों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. प्रधान पाठक की प्रताड़ता से छात्र इतने भयभीत हैं की कुछ ने स्कूल आना ही छोड़ दिया, तो कुछ धीरे-धीरे स्कूल से टीसी निकलवाने लगे हैं. स्कूल से अब तक 6 छात्र अपना टीसी निकलवा चुके हैं. यह पूरा मामला सरायपाली के वार्ड नंबर 9 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला का है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद हेमंत प्रधान, पालक मनोज भोई, कांति भोई, सुकांति साहू, दीपांजलि बाघ, रत्ना यादव, गुरचरण बाघ, रीना देवी ने…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डबल मर्डर केस का मामला सामने आया है। इमलीभाठा इलाके में बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक का शव सड़क पर तो दूसरे का झाड़ियों में मिला है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। बुधवार देर रात वह लड़की के घर का पता पूछने लगा। तभी वहां मौजूद 6 बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने ही एक साथी पर हत्या का इल्जाम कबूलने का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया…
रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। महादेव ऐप एक ऑनलाइन जुआ ऐप है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सुनील दम्मानी और उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा तथा सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है और ये सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पांडेय ने बताया, ‘ईडी के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश…
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सदस्य देशों के प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी जोहान्सबर्ग में हैं. इस दौरान, दोनों नेताओं का ब्रिक्स के मंच पर एक-दूसरे से सामना हुआ. ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. ‘ब्रिक्स परिवार’ की तस्वीर के लिए जब पांचों देशों के प्रतिनिधि मंच पर पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग भी वहां मौजूद थे. ऐसे में सबकी नजरें दोनों नेताओं पर टिक गईं. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा…
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस.सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जताई है और इसका श्रेय वैज्ञानिकों को दिया है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में इसरो का यान इसी तरह ‘मंगल ग्रह’ पर उतरेगा। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है और यह सफलता ‘बहुत बड़ी’ और ‘प्रोत्साहित करने वाली’ है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की यात्रा कठिन है और टेक्निकल क्षमता हासिल करने के बावजूद आज किसी भी देश के लिए किसी…
हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी में लगभग 7 बिल्डिंगे गिरने की खबर है। ये हादसा सुबह 9:40 का बताया जा रहा है। इनमें से एक बिल्डिंग में पहले कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरे भवन में SBI बैंक भी चल रहा था। इन्हें जुलाई महीने की भारी बारिश के बाद प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पहले ही खाली करवा दिया था। समय रहते खाली कराई गईं थी इमारतें जानकारी मिली है कि कुल्लू के नए बस स्टैंड के साथ लगी 7 इमारतें लैंडस्लाइड में ढह गई हैं। लैंडस्लाइड में ढहती इमारतों का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हादसा…
मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने चांद पर तो कदम कल ही रख दिये थे अब घूमना फिरना भी शुरू कर दिया है। विक्रम लैंडर से बाहर आकर प्रज्ञान रोवर ने रात साढ़े 12 बजे से ही काम करना शुरू कर दिया है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर वॉक कर रहा है। रोवर को धीरे धीरे रैंप के जरिये चांद की सतह पर उतारा गया। सूरज की रोशनी पड़ते ही प्रज्ञान के सोलर पैनल एक्टिव हो गए और बैटरी चार्ज होने लगी। जैसी ही बैटरी चार्ज हुई, प्रज्ञान के साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ने सिग्नल भेजना…
धरमजयगढ़।आगामी 25 अगस्त को धरमजयगढ़ में विधानसभा स्तरीय 9 मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के महामंत्री यूथ आईकॉन ओपी चौधरी, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत एवं सांसद गोमती साय की हिस्सा लेने की संभावना है। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी पूरे मतदान केदो में अपने बीएलए के माध्यम से नौ मतदाता बनाने का कार्य कर रही है। गांव-गांव जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओ को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है मतदाता सूची में उनका नाम जुड़वाने का कार्य कर रही हैं। साथ ही साथ उनका अभिनंदन भी कर…
