Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026

    ‘India’s Got Latent’ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में समय और रणवीर को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाया ब्रेक

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘हमारी नजर अब ‘मंगल ग्रह’ पर टिकी है’, चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित ISRO प्रमुख का बड़ा बयान
    Chhattisgarh

    ‘हमारी नजर अब ‘मंगल ग्रह’ पर टिकी है’, चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित ISRO प्रमुख का बड़ा बयान

    News EditorBy News EditorAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस.सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जताई है और इसका श्रेय वैज्ञानिकों को दिया है, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में इसरो का यान इसी तरह ‘मंगल ग्रह’ पर उतरेगा।

    सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है और यह सफलता ‘बहुत बड़ी’ और ‘प्रोत्साहित करने वाली’ है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की यात्रा कठिन है और टेक्निकल क्षमता हासिल करने के बावजूद आज किसी भी देश के लिए किसी खगोलीय पिंड पर यान को सफलतापूर्वक उतारना मुश्किल काम है।

    केवल दो मिशन में भारत ने हासिल कर ली सफलता: इसरो

    इसरो प्रमुख ने कहा कि भारत ने यह सफलता केवल दो मिशन में हासिल कर ली है। चंद्रमा पर यान उतारने की पहली कोशिश मिशन चंद्रयान-2, आखिरी समय में असफल रहा था, जबकि चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल हुआ। चंद्रयान-1 का उद्देश्य केवल मानव रहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करना था।

    सोमनाथ ने कहा, ‘यह सफलता (चंद्रयान-3 मिशन की) हमारा न केवल चंद्र मिशन के लिए आत्मविश्वास बढ़ाएगी बल्कि यह मंगल तक जाएगी। एक समय मंगल ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी और हो सकता है कि भविष्य में शुक्र ग्रह और अन्य ग्रहों पर भी यह कोशिश हो।’

    ज्यादातर लोग जो चंद्रयान-2 के साथ थे, वे हमारे साथ हैं: सोमनाथ

    सोमनाथ ने ये भी बताया कि चंद्रयान-2 के लिए काम करने वाले अहम वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने कहा, ज्यादातर लोग जो चंद्रयान-2 के साथ थे, वे हमारे साथ हैं और चंद्रयान-3 में हमारी मदद कर रहे हैं। वे इसका हिस्सा हैं, वे बहुत पीड़ा से गुजरे हैं। सोमनाथ बताया कि यह वैश्विक स्तर के उपकरणों के साथ पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ मिशन था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026

    ‘India’s Got Latent’ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में समय और रणवीर को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाया ब्रेक

    August 14, 2026

    कोरबा में छात्रों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों की मारपीट से राहगीरों में मचा हड़कंप

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 101 उम्रकैदियों को मिली नई जिंदगी, अच्छे आचरण पर समय से पहले रिहाई

    August 14, 2026

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026

    ‘India’s Got Latent’ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में समय और रणवीर को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाया ब्रेक

    August 14, 2026

    कोरबा में छात्रों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों की मारपीट से राहगीरों में मचा हड़कंप

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.