Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोरगा घाट पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े एक ट्रेलर से दूसरा ट्रेलर जा भिड़ा। हादसे के बाद NH-130 पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब मोरगा घाट की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से जा भिड़ा दूसरा ट्रेलर जानकारी के मुताबिक मोरगा घाट के पास एक…
Raipur Meat Shops Closed : रायपुर। राजधानी रायपुर में धार्मिक पर्वों को देखते हुए नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री और पशुवध को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नगर निगम क्षेत्र में तीन अलग-अलग दिनों में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। निगम के आदेश के मुताबिक, धार्मिक पर्वों के अवसर पर पशुवध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान संबंधित दुकानों को पूरी तरह बंद रखना अनिवार्य होगा। 22 सितंबर को डोल ग्यारस पर प्रतिबंध नगर निगम के आदेश के अनुसार 22 सितंबर 2026 को डोल ग्यारस के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल भुगतान को लेकर एक युवती के हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 हजार रुपये का बिल आने के बाद युवती विवाद करने लगी। आरोप है कि उसने बार की महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद वॉशरूम में जाकर शीशा और गमले भी तोड़ दिए। ₹10 हजार का बिल देखकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, युवती बार…
Assam News : असम। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि काफिले को निशाना बनाकर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा। चुनावी रैली में जाते समय हुआ हंगामा रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं का काफिला नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए बरमा इलाके से गुजर रहा था।…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पैसों के लालच में चार युवकों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसाने की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग ने चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायत में बताए गए घटनाक्रम और मौके से मिले तथ्यों में कई विरोधाभास सामने आए। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की, जिसमें कहानी कथित तौर पर मनगढ़ंत पाई गई।…
ED रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से जुड़े फैसलों की पड़ताल तेज कर दी है। जांच एजेंसी को राज्य सरकार की ओर से करीब 350 पन्नों के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सरकारी नोटशीट, बैठकों की कार्यवाही, विभागीय पत्राचार और राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से दिए गए आवेदन शामिल बताए जा रहे हैं। ईडी इन दस्तावेजों के आधार पर फैसले की प्रक्रिया और उससे जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले पर फोकस ईडी की जांच का मुख्य फोकस कस्टम…
CG Teacher Vacancy 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में व्याख्याता पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक व्याख्याता के कुल 854 पद भरे जाएंगे। इनमें ई-संवर्ग की शालाओं के 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के…
ED दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े मामले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग रायपुर की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी में दबिश देकर कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के मकान को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि विभाग की कार्रवाई के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में बेनामी संपत्ति से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। जुनवानी स्थित मकान पर पहुंची आयकर टीम जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम बीते दिन सूर्यकांत तिवारी के जुनवानी स्थित आवास पर…
CG NEWS : मुंगेली। सरकारी कामकाज में समयबद्धता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने एक अलग पहल की है। जिला स्तर पर लंबित प्रकरणों और कार्यों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अर्थदंड की व्यवस्था लागू की गई है। खास बात यह है कि इस व्यवस्था को अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि कलेक्टर ने अपने कार्यालय से जुड़े मामलों में देरी पाए जाने पर स्वयं पर भी अर्थदंड लगाया है। समय पर काम पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रशासन…
SIM Card Rules 2026 : नई दिल्ली। अगर आपके नाम पर कोई SIM कार्ड जारी है और उसका इस्तेमाल कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 21 सितंबर 2026 को नागरिकों को फर्जी SIM जारी करने, टेलीकॉम आइडेंटिफायर के दुरुपयोग और IMEI नंबर से छेड़छाड़ को लेकर चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक, ऐसे मामलों में Telecommunications Act, 2023 के तहत 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। फर्जी SIM जारी करने पर सख्त कार्रवाई DoT की यह चेतावनी ऐसे मामलों के सामने…
