Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। शहर के अमरैया पारा वार्ड क्रमांक 14 में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि 7 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुख्य सड़क पर निर्माण का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड 14 के नौधा पंडाल मार्ग की मुख्य सार्वजनिक सड़क पर मकान निर्माण के दौरान बीम लगाने, गड्ढे खोदने और दीवार खड़ी करने का आरोप है। लोगों का…
कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपने 85 वर्षीय चाचा पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बबन राम यादव (85), पिता बुद्ध राम यादव, निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप में हुई है। जमीन बंटवारे को लेकर पहले से था विवाद पुलिस के मुताबिक, बबन राम यादव का अपने भतीजे…
CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला स्थित अमरकंटक चौक पर सार्वजनिक मार्ग पर जन्मदिन समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाना और यातायात प्रभावित करना आयोजकों को भारी पड़ गया। मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो के जीपीएम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर जांच शुरू की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:42 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने…
CG Crime News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर हसिया से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। इसके बाद वह घायल और खून से लथपथ हालत में गांव की सड़कों पर घूमता रहा। युवक को इस हालत में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे गांव पहुंचने के बाद किया खुद को घायल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक किसी अन्य…
चांपा ! गणेशोत्सव पर्व को लेकर घर-घर में हर्शोल्लास का माहौल रहता है विशेषत्या छोटे-छोटे बच्चों में इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है स्थानीय डागा कॉलोनी स्टेशन रोड बरपाली चौक चांपा निवासी रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स कमला देवी अग्रवाल के घर में भी अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने अपनी मम्मी श्रीमती ( मधु अग्रवाल ) के मार्गदर्शन में नन्हे नन्हे हाथों से भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति एवं मोदक ( मारवाड़ी ) शब्दों के साथ म्हारो मूषक वाहन छोटोसो ओर सै लेकिन खोटो सो बनायो श्री गणपति जी हमें बुद्धि ज्ञान और सुख समृद्धि की…
कोरबा, 20 सितम्बर 2024 मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा द्वारा पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन कोरबा में हिंदी दिवस, गणेश चतुर्थी एवं तीज पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा अंचल के कवियों का समागम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश यादव जी ने किया। समिति के संरक्षक यूनुस दानियालपुरी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा ने साहित्य भवन समिति के निभिन्न पर्वों के साथ-साथ हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा पर अधिकाधिक कार्य करने को प्रेरित किया । अपने नवाचारी गतिविधि के अंतर्गत भाग्यशाली कवि-कवयित्री का पर्ची निकालकर चयन…
बालकोनगर, 22 सिंतबर 2026। भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऊर्जा क्षेत्र आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक बिजली उत्पादन से लेकर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क तक, देश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डेटा सेंटर, डिजिटल सुविधाओं, उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से भरोसेमंद बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बिजली का उत्पादन करना केवल शुरुआत है, उसे जरूरत की…
कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के संबंध में…
कोरबा / आयुर्वेद चिकित्सा परंपरा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आयुर्वेद विभाग कोरबा की ओर से आयोजित इस शिविर में नागरिकों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार होगा। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श उपचार एवं निशुल्क औषधि वितरण किया जाना है जिसका उद्देश्य रोग का उपचार करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली में अपनाने जागरूक करना है। कार्यक्रम में बताया जाएगा कि दिनचर्या में किस प्रकार परिवर्तन कर व्यक्ति स्वयं और परिवार को…
BJP रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पार्षद की कार पर कथित हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई और आरोपियों ने पार्षद की कार को निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो बाइक सवारों से हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, पार्षद अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार…
